5
(1)

भागलपुर, मीडिया सचमुच चौथा स्तंभ है यह भागलपुर के पत्रकार बंधुओं ने चरितार्थ कर दिखाया, पत्रकार का काम सिर्फ खबर ही दिखाना नहीं , लोगों के साथ मुश्किल में भी आम लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहता है। ताजा मामला जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज का है जहां कई मरीज बिना इलाज कराएं लौट जाते हैं, मायागंज अस्पताल में उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं, उसी क्रम में आज भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालयअस्पताल मायागंज से बिना इलाज के लौटाई गई महिला खुशबू देवी की आपबीती जब भागलपुर के पत्रकार बंधुओं ने सुना तो आगे बढ़कर पहले तो अस्पताल अधीक्षक असीम कुमार दास को घटना की.

जानकारी दी। जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए तुरंत महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती करवाया। वही अस्पताल मैनेजर को इलाज ठीक से करने का आदेश दिया। जिसके बाद महिला का उपचार अस्पताल में शुरू हो गया। वही इलाज शुरू होने पर महिला के पिता ने जहां मीडिया बंधुओं का धन्यवाद दिया है वही अस्पताल अधीक्षक ने जांच कर सख्त कार्रवाई की भी बात कही है।

बाबूलाल मंडल, घायल महिला के पिता
डॉ असीम दास, अस्पताल अधीक्षक

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: