



भागलपुर, के स्थानीय एक होटल में सावन के अवसर पर थिरकन डांस एकेडमी की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के द्वारा गीत संगीत के साथ-साथ डांस का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं के द्वारा कार्यक्रम के दौरान खूब मस्ती करती नजर आई। वहीं स्टेज पर भी सावन के गीतों पर थिरकती नजर आई। वही इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई प्रकार के व्यंजनों का भी प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम के दौरान हर एक तबके की महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया।














