5
(1)

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में एक युवती को पहचान छुपाकर लंबे समय तक गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मशाकचक मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही मुंगेर की एक युवती पिछले दो वर्षों से एक युवक के संपर्क में थी, जिसने अपना नाम राहुल बताया था। बाद में मोहल्ले के लोगों ने शक के आधार पर जांच की तो युवक की पहचान मोहम्मद फैज़ल के रूप में उजागर हुई।

युवती किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान युवक उससे दोस्ती बढ़ाता गया। मोहल्ले के लोगों के पूछने पर युवती उसे भाई बताती थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों में पहले से ही संदेह बना हुआ था। शुक्रवार को युवक के फिर मौके पर आने पर स्थानीय निवासियों ने उसे रोक लिया और धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह समेत कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की।

शुरुआत में युवक ने अपना नाम राहुल और धर्म हिंदू बताया, लेकिन जब उसकी कॉपी और अन्य कागजात देखे गए, तो उसकी वास्तविक पहचान मोहम्मद फैज़ल के रूप में सामने आई। इसके बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और लोगों ने तुरंत जोगसर थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को भी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उसके परिजनों को मामले से अवगत करा दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और नाराज़गी का माहौल है।

पुलिस अब यह जांच रही है कि युवक ने पहचान क्यों छुपाई, युवती के साथ उसकी बात कितने समय से चल रही थी और इसके पीछे उसकी वास्तविक मंशा क्या थी। मामले की गहन जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: