



भागलपुर । भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का आयोजन रविवार को खेल भवन, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाशाली महिला वेटलिफ्टरों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल ए. हसन, उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर श्वेता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, वॉलीबॉल एसोसिएशन भागलपुर के सचिव अजय राय, भागलपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नसर आलम, रेड क्रॉस सोसायटी (एडवेंचर स्पोर्ट्स) से अनुज कुमार सिंह एवं रवि कुमार, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के रवि शंकर कुमार, शेखर गुप्ता, मो. अली, शिक्षा विभाग से राजन तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल तिवारी, सुप्रिया कुमारी, नयन कुमार, ममता राय, रूपम झा, किरण कुमारी, चंदा राय, शोभा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तीकरण भी होता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में जस्सू, रितेश, दुर्गेश, मुकेश, दीपक, रोहन, अभिषेक, आलोक, शिशिर, प्रेम, चिराग, राहुल, आर्यन एवं आमिर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा एवं सचिव नीरज कुमार राय ने बताया कि अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं छोटे शहरों की महिलाओं को खेलों के माध्यम से आत्मबल, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तीकरण प्रदान करना है। उन्होंने जानकारी दी कि खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित अस्मिता लीग के लिए इस वर्ष तीन जिलों का चयन किया गया है, जिसमें भागलपुर भी शामिल है।
कार्यक्रम का मंच संचालन भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डॉ. आराधना मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करती हैं, जो उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
44 किग्रा भार वर्ग: प्रथम – संस्कृति शिवाय, द्वितीय – संजना कुमारी, तृतीय – स्नेहा कुमारी
48 किग्रा (यूथ): प्रथम – अतिथि कुमारी, द्वितीय – मौसम कुमारी, तृतीय – तुलसी कुमारी
45 किग्रा (जूनियर): प्रथम – रितिका कुमारी, द्वितीय – श्रेया भारती, तृतीय – वैष्णवी कुमारी
48 किग्रा (सीनियर): प्रथम – सुष्मिता कुमारी, द्वितीय – खुशी कुमारी, तृतीय – प्रियंका कुमारी
53 किग्रा (यूथ): प्रथम – खुशी कुमारी, द्वितीय – खुशबू कुमारी, तृतीय – आनंद
53 किग्रा (जूनियर): प्रथम – नीलम कुमारी, द्वितीय – चांदनी राज, तृतीय – चिक्की कुमारी
53 किग्रा (सीनियर): प्रथम – ऋषिका, द्वितीय – शिवानी कुमारी
58 किग्रा (यूथ): प्रथम – आकृति कुमारी, द्वितीय – इच्छा प्रिया
58 किग्रा (जूनियर): प्रथम – श्रेयश्री, द्वितीय – लक्ष्मी रानी
63 किग्रा (जूनियर): प्रथम – पल्लवी प्रिया, द्वितीय – साक्षी कुमारी
63 किग्रा (सीनियर): प्रथम – प्रीति कुमारी
77 किग्रा (यूथ): प्रथम – स्वाति राज
77 किग्रा (जूनियर): प्रथम – सोनाक्षी कुमारी
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने भागलपुर में महिला वेटलिफ्टिंग को नई पहचान, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।














