5
(2)

भागलपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवपदस्थापित जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने की।

जनसुनवाई के दौरान लगभग 20 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया गया और आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं।

जिला प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सुशासन एवं जवाबदेह प्रशासन की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों और प्रशासन के बीच संवाद को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: