5
(1)

भागलपुर।
पुलिस विभाग को आधुनिक और डिजिटल प्रणाली से जोड़ने के प्रयास में भागलपुर पुलिस अब पेपरलेस सिस्टम की ओर कदम बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को समीक्षा भवन सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पटना सीआईडी विभाग से आए प्रशिक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, विभिन्न एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक और अवर निरीक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-ऑफिस के संचालन, फाइल भेजने-प्राप्त करने, डिजिटल नोटिंग, दस्तावेज़ प्रबंधन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की चरणबद्ध जानकारी प्रदान की।

साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि पहले पुलिस विभाग में दस्तावेज़ों के आदान–प्रदान के लिए डाक व्यवस्था का सहारा लिया जाता था, जिससे समय अधिक लगता था। ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद अब सभी पत्राचार डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे, जिससे काम की गति बढ़ेगी और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही विभाग के सभी कार्यालयों को पूरी तरह पेपरलेस बना दिया जाएगा। इस प्रणाली के लागू होने से पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, तेज और समयबद्ध हो जाएगी।

भागलपुर पुलिस प्रशासन ने इस पहल को एक महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे विभागीय कार्यक्षमता में बड़ा बदलाव आएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: