0
(0)

भागलपुर/ निभाष मोदी

जमीन को लेकर पहले से था विवाद, चली कई राउंड गोलियां

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिछो गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना देर शाम का बताया जा रहा है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि पड़ोस के सज्जन भगत ने लक्ष्मण यादव और गोविंद यादव को पिस्टल देकर विपिन यादव को गोली मारने को कहा, इसी दौरान लक्ष्मण और गोविंद ने विपिन यादव को गोली मार दी।

घटना के बाद विपिन यादव जख्मी हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। विपिन को गोली उनके सीने में लगी है। हालांकि विपिन की मां के मुताबिक गोविंद और लक्ष्मण ने दहशत फैलाने के नियत से घटनास्थल पर पांच फायरिंग की है। हालांकि इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है

परिजन सूत्रों के मुताबिक पुश्तैनी जमीन को लेकर हमेशा विवाद होता था। जिसका परिणाम आज गोलीबारी तक पहुंच गई। घायल विपिन यादव मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। बीते तीन साल पहले नवादा के दुर्गापुर में शादी हुआ था। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है….फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
BYTE-
घायल का भाई

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: