5
(1)

नवगछिया : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय नवगछिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत संघ के निर्माण और जम्मू कश्मीर के भारत विलय में उनके योगदान को याद किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक थे।पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि लौह पुरुष पटेल ने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई।

उनके कारण ही सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को एक विशाल गणराज्य का ओहदा मिला है।वहीं जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि महान भारत केे निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अमूल्य रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा ने कहा कि पिछली सरकारों में उनके कार्यों को गौण रखा गया। मोदी सरकार के आने के बाद से ही गुजरात में उनकी विशाल प्रतिमा की स्थापना से लेकर उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है
इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश राणा संजय शर्मा चंद्रशेखर सिंह शंभू ठाकुर प्रो भोला कुंवर सत्यप्रकाश झा वशिष्ठ कुशवाहा रंजीत झा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह संकटमोचन झा दुर्गश कुशवाहा अनीष यादव कुमार मन्नु सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे .

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: