5
(2)

भारतीय रेलवे मंत्रालय एवं भारत सरकार की “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजनाओं के तहत भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा 27 जुलाई 2025 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य देशवासियों को भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से परिचित कराना है।

कोलकाता से रवाना होने वाली यह ट्रेन कुल 12 दिनों की यात्रा तय करेगी। इस दौरान ट्रेन गुवाहाटी, उज्जैन, द्वारका, नासिक, शिर्डी, बड़ौदा, भोपाल, प्रयागराज, वाराणसी, गया सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरेगी। यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, संगम स्नान और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजन-अर्चना का अवसर मिलेगा।

इस यात्रा पैकेज में यात्रियों के लिए बोर्डिंग, भोजन, स्थानीय परिवहन, गाइड की सेवा, होटल में रात्रि विश्राम जैसी सभी सुविधाएं शामिल रहेंगी। IRCTC द्वारा ट्रेन में विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी और ऑनबोर्ड स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।

यह तीर्थ यात्रा 7 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। इच्छुक यात्री IRCTC की वेबसाइट या अधिकृत एजेंट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: