
नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मारपीट की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गांव के निवासी अभिरंजन यादव के पुत्र करण कुमार, अर्जुन कुमार और निखिल कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। मारपीट किस कारण हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।















