


पटना/छपरा: बिहार में विकास, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर राज्य सरकार ने सहरसा, पूर्णिया और कैमूर में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को मंजूरी देकर हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है, वहीं दूसरी ओर जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने बीएड सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
कैबिनेट के फैसले के तहत सहरसा के वनगांव और देवनागोपाल मौजा में 420.63 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा, जिस पर 88.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूर्णिया में भी लगभग 1.25 अरब रुपये की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। वहीं कैमूर जिले के चांद और चैनपुर अंचल में प्रस्तावित वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के निकट 781.18 एकड़ भूमि पर बड़ा औद्योगिक हब बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 230.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
















