


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जून 2026 को बिहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद बिहपुर थाना की टीम ने तत्काल छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अमरपुर निवासी गोपाल झा के घर से कुल 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से गोपाल झा (पिता- स्वर्गीय तारणी झा), निवासी अमरपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए पुलिस ने बिहपुर थाना कांड संख्या-164/26, दिनांक 16 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। मामले की गहन जांच जारी है।















