Category Archives: खेल कूद

Sundram Chess Contest के दूसरे दिन 4 प्रतिभागी की तीसरें राउंड में इंट्री,प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कॉल करें 7482848848

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में टेस्ट को बेस्ट बनाने वाले सुंदरम में Sundram Chess Contest का भव्य शुभारंभ हुआ बुधवार को हुआ । सुंदरम के सेलिब्रेशन हॉल में 17 से 23 अगस्त तक लगातार 7 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के दूसरें दिन गुरुवार को GROUP – A के कुल 8 प्रतिभागी शामिल हुए और कुल 16 मैच आयोजित हुआ । 16 मैच से कुल 4 प्रतिभागी तीसरें राउंड के लिए चयनित हुए हैं एवं एक समूह GROUP B का भी निर्माण हुआ जिसका खेल प्रारंभ हुआ . मौके पर सुंदरम के संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया कि यह यह प्रतियोगिता 7 दिनों तक लगातार चलेगा जिसके लिए मोबाइल नंबर 7482 848848 जारी किया गया है . 7482 848848 नंबर […]

नवगछिया के SUNDRAM में शुरू हुआ Sundram Chess Contest, पहले दिन 8 प्रतिभागी की दूसरें राउंड में इंट्री

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में टेस्ट को बेस्ट बनाने वाले सुंदरम में Sundram Chess Contest का भव्य शुभारंभ हुआ । सुंदरम के सेलिब्रेशन हॉल में लगातार 7 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 8 जोड़ी प्रतिभागी शामिल हुए और कुल 16 मैच आयोजित हुआ । 16 मैच से कुल 8 प्रतिभागी दूसरे राउंड के लिए चयनित हुए हैं । मौके पर सुंदरम के संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया कि यह यह प्रतियोगिता 7 दिनों तक लगातार चलेगा जिसके लिए मोबाइल नंबर 7482 848848 जारी किया गया है . 7482 848848 नंबर पर संपर्क कर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं . इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं . यह प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क हैं । […]

नवगछिया में Yadvendu Construction नें कराया फैंसी Cricket Match मैच का आयोजन, मुरारी बने Man of the match || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के यादवेंद्र कंस्ट्रक्शन के द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय हाई स्कूल नवगछिया के मैदान में एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया । फैंसी क्रिकेट मैच डालमिया सीमेंट बनाम अंबुजा सीमेंट के बीच हुआ । जिसमें अंबुजा सीमेंट की टीम ने शानदार जीत हासिल की । क्रिकेट मैच का मैन ऑफ द मैच अंबुजा सीमेंट के खिलाड़ी मुरारी यादव को दिया गया । टूर्नामेंट का आयोजन नवगछिया के सुप्रसिद्ध यादवेंद्र कंस्ट्रक्शन के द्वारा आयोजित किया गया । मैन ऑफ द मैच टूर्नामेंट का ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद द्वारा दिया गया । मौके पर यादवेंदु कंस्ट्रक्शन के संचालक ने बताया कि इस क्रिकेट मैच का मकसद खेल को बढ़ावा देने एवं आपस में […]

नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन टीम घोषित ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – अशदतला ( पश्चिम बंगाल ) में 3 से 5 जून तक आयोजित होने वाली 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार की पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहार टीम चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु आज पटना से हावड़ा के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस से रवाना हो गयी। घोषित बिहार की पुरूष व महिला खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-  पुरूष वर्ग:-विनोद कुमार धोनी ( कप्तान ),अनिकेत कुमार ( वैशाली ),अविनाश कुमार (नवगछिया),मोनू कुमार,प्रशांत कुमार (पुलिस एकेडमी),अभिषेक कुमार (बेगूसराय) रोहित […]

सैंडिस कंपाउंड मैदान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट का होगा आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में होना है। इस टूर्नामेंट को लेकर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी विजय कुमार यादव टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस भागलपुर क्रिकेट लीग 2022 को कराने का मेरा मुख्य उद्देश्य है खेल में लोगों के प्रति और रुचि जगे साथ ही साथ अच्छे खिलाड़ियों को अच्छा स्थान मिल सके मैं इसके लिए हर समय तत्पर हूं। वहीं उन्होंने खेल के बारे में कहा कि इस टूर्नामेंट में 5 टीमें रहेगी जिसमें कुल 75 खिलाड़ी रहेंगे यह मैच ड्यूज बॉल से खेला जाएगा और 15 […]

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड वॉलीबॉल स्टेडियम में विश्व आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर पूर्वी बिहार के 29 क्लबों के बीच बांटी गई खेल सामग्री // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। चलो कुछ दिया जाय, नया कुछ किया जाय।” वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रसिडेंट डॉक्टर अच्युत सामंत के टैग लाइन “Art of Giving” के तहत बिहार के वॉलीबॉल खिलाड़ी को निखारने का प्रयास शुरू किया गया है। 28 एवं 29 अप्रैल 2022 को राजधानी पटना में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आयोजित हुआ था। तब डॉक्टर अच्युत साहब ने कहा था कि बिहार के खिलाड़ियों को निखारने के लिए कुछ करने की इच्छा है। उसी संकल्प को अब मूर्त रूप दिया जाने लगा। शुरुआत भागलपुर से हुई है। विश्व आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर पूर्वी बिहार के 29 क्लबों के बीच खेल सामग्री वितरण किया गया। भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड वॉलीबॉल स्टेडियम में आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर डॉक्टर अच्युत सामंत, […]

T 20 टूर्नामेंट में दबंग सुपर किंग ने वेस्ट 11 रंगरा को 55 रनों से हराकर जीता फाइनल का खिताब ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा प्रीमियर लीग – 7 t 20 टूर्नामेंट में दबंग सुपर किंग ने वेस्ट 11 रंगरा को 55 रनों से हराकर फाइनल का खिताब जीता!दबंग सुपर किंग ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाया दबंग के बल्लेवाज मो0 वाजिद ने विस्फोटक पारी 44 बॉल में शानदार 124 रनों की पारी खेली दबंग के साथी बल्लेवाज़ मोo फारुख ने 12 बॉल में 33 रन बनाया। जवाब में ईस्ट 11 रंगरा ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। विजेता टीम दबंग सुपर किंग को ट्रॉफी और 5100 का पुरुस्कार रंगरा प्रखंड के उप प्रमुख दिवाकर सिंह के द्वारा दिया गया। वहीं उप विजेता टीम ईस्ट 11 रंगरा को […]

नवगछिया : एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न // GS NEWS

DESK 04 B0

एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता नवगछिया भागलपुर में एथलेटिक बालक तीरंदाजी बालक फुटबॉल बालक वॉलीबॉल बालक खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता संपन्न हुआ इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया चयनित खिलाड़ी को नामांकन हेतु एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र मैं बुलाया जाएगा इस प्रतियोगिता में . जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव, शत्रुघ्न सिंह फुटबॉल प्रशिक्षक, चंद्र भूषण सिंह एथलेटिक प्रशिक्षक , चंदन कुमार सिंह तीरंदाजी प्रशिक्षण, कुमार हीरा वॉलीबॉल प्रशिक्षण, राजीव लोचन एथलेटिक प्रशिक्षक , नीरज कुमार, हर्षवर्धन वॉलीबॉल तकनीकी पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। DESK 04 B

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मे चल रहे दो दिवसीय भागलपुर वोमेन्स वॉलीबॉल प्रीमियर लीग मैच का हुआ समापन //GS NEWS

DESK 04 B0

बांका ने भागलपुर को 2- 1 से किया पराजित निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे दो दिवसीय भागलपुर वोमेन्स प्रीमियर वॉलीबॉल लीग का आज समापन हो गया। आज का प्रथम मैच भागलपुर और जलपाईगुड़ी के बीच खेला गया जिसमें भागलपुर ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा मैच कूच बिहार और बांका के बीच मैच खेला गया जिसमें बांका फाइनल में पहुँचा। जिसके बाद फाइनल मैच भागलपुर और बांका के बीच खेला गया जिसमें बांका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल कर लीग के विजेता बने और ट्रॉफी अपने नाम किया। मैन ऑफ था मैच बांका की खिलाड़ी अनन्या सिंह को मिला। आपको बता दें कि समाजसेवी विजय […]