Category Archives: गोपालपुर

नारायणपुर: विकलांग दिवस पर बीआरसी परिसर में होगी खेलकूद प्रतियोगिता || GS NEWS

B BABUL0

प्रखंड के बीआरसी परिसर नारायणपुर में एक दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगा समावेशी शिक्षा के प्रखंड साधन सेवी जयकृष्ण दुबे ने बताया कि प्रखंड के जिस भी विद्यालय में दिव्यांग छात्र हैं वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इस खेल के बारे में सुचना दिया गया है. दिव्यांग छात्र इस खेल में हिस्सा लेंगे. खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. दुबे ने बताया कि जलेबी दौर, बोरा दौड़, सुई धागा दौड़, नींबू दौड़ सहित कई प्रकार का खेल प्रतियोगिता होगा इस प्रखंड स्तरीय खेल में जो भी छात्र सफल होगें वैसे छात्र भागलपुर जिला स्तरीय खेल हिस्सा लेंगें. B BABUL

गोपालपुर: हथियारों से लैस अपराधियों ने ठेकेदार से मांगी रंगदार, पीडित ठेकेदार ने थाना में दिया आवेदन

B BABUL0

– गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव में हर घर नल का जल योजना का कार्य करा रहे ठेकेदार मुरारी यादव के मुंशी से देशी कट्टा से लैस दोपहर बाद गाली-गलौज कर देशी कट्टा सटा कर रॉकेट से पाँच सौ रुपये छीन लिया तथा मुंशी से कहने लगा कि ठेकेदार को बुलाओ और मुझे रंगदारी दिलवाओ नहीं तो काम नहीं करने देंगे तथा मुंशी को गोली मारने की धमकी भी दी. ठेकेदार मुरारी यादव ने इस बारे में गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है. अपने आवेदन में ठेकेदार मुरारी यादव ने लिखा है कि पीएचईडी योजना के तहत तिनटंगा करारी पंचायत के वार्ड नंबर सात में हर घर नल का जल योजना का कार्य […]

नवगछिया: नवगछिया अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया निरीक्षण || GS NEWS

B BABUL0

  पेंडिंग मामलों को ले कार्यालय कर्मी को लगाया जमकर फटकार राजस्व वसूली बढ़ाने एवं पेंडिंग मामलों को जल्द निष्पादन करने का दिया निर्देश  शनिवार को भागलपुर एडीएम राजेश झा राजा ने नवगछिया अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में बड़ी संख्या में पेंडींग पड़े मामले को लेकर कार्यालय कर्मी को जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने, साथ ही साथ पेंडींग पड़े मामले को 3 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश नवगछिया सीओ विश्वास आनंद को दी. निरिक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि राजस्व कर्मचारी के पास दाखिल खारिज के 90, सीओ के पास 222 एवं कार्यालय लिपिक के पास 1719 मामले लंबित हैं. नवगछिया अंचल […]

नवगछिया में युवक की गला दबा कर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया || GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इन्टरस्तरीय विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा के पीछे एक पेड पर बीस वर्षीय युवक का शव शनिवार की अहले सुबह भैंस चराने वाले चरवाहों ने देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना ततकाल गोपालपुर पुलिस को दी. थानाध्यक्ष कुणाल आनंद चक्रवत्ती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे व शव को पेड से नीचे उतरवाया.शव का पैर जमीन से सटा हुआ था. जिस कारण हत्या कर शव को पेड पर लटका देने का मामला प्रतीत हो रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को लटकाने का प्रतीत हो रहा है. पेड को पास युवक की साईकिल व एक एंड्रायड व एक अन्य मोबाइल तथा उसके पाकेट में […]

नवगछिया के इस्माइलपुर के कमलाकुंड दियारा में हुई गोलीबार में एक पक्ष द्वारा मामला दर्ज || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड दियारा में मंगलवार की सुबह जमीन कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में घायल किसान चन्द्रकिशोर यादव के बयान पर मृतक सागर यादव सहित उसके सात अन्य सहयोगियों पर इस्माइलपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. अपने फर्दबयान में चन्द्रकिशोर यादव ने बताया है कि खेत में बोआई के दौरान सागर याद, सनोज यादव, मनोज यादव सहित अन्य अपराधी हथियारों से लैश होकर गाली गलौज कर अचानक गोलाबारी करने लगा. जिसके कारण मैं और मेरा पुत्र वगैरह गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सागर यादव के परिजनों द्वारा अब तक ना तो लिखित और ना ही किसी प्रकार का बयान ही दिया गया है. थानाध्यक्ष मणि पासवान ने […]

नवगछिया में आगामी 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर आगामी 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑनलाइन वर्चुअल  मोड में किया जा रहा है। इसकी पूरी व्यवस्था अधिकृत एजेंसी “सामा” द्वारा किया जाएगा ।राष्ट्रीय लोक अदालत में राष्ट्रीय कृत बैंकों, बीएसएनएल, बिजली विभाग, श्रम विभाग एवं वित्त विभाग से संबंधित वादों का निपटारा दोनों पक्षों की उपस्थिति में समझौते के आधार पर किया जाएगा ।जिसको लेकर उपरोक्त सभी विभागों से आगामी 26 नवंबर तक मामलों की सूची मांगी गई है ।आगामी 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक की जाएगी। इस संबंध में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को […]