Category Archives: गोपालपुर

Noimg

खरीक: लोकमानपुर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन ने किया नौका परिचालन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जिला प्रशासन की ओर से लोकमानपुर में नौका परिचालन खरीक: नेपाल द्वारा लगातार वाटर डिस्चार्ज किए जाने से कोसी नदी में बाढ़ की स्थिति प्रलयकारी हो गई है. लोकमानपुर और सिहकुण्ड टापू में तब्दील हो गया है.चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है. लोकमानपुर और सिहकुण्ड के निचले और ऊपरी इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. ग्रामीणों के मुताबिक तकरीबन 2100 से अधिक परिवार बाढ़ प्रभावित है. लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं.गांव से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. लोकमानपुर में अब तक 200 बाढ़ पीड़ित परिवार को सूखा राशन मिला है. जिन बाढ़ पीड़ितों को सुखा राशन नहीं मिला है उन्होंने प्रशासन से अविलंब बाढ़ राहत सामग्री वितरण कराने की […]

Noimg

नवगछिया: विशेष समकालीन छापेमारी में सात अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस के द्वारा चलाए गए समकालीन छापेमारी अभियान में संगीन मामलों में फरार चल रहे कुल सात आरोपियों को पुलिस नव गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. नवगछिया एसपी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि विशेष समकालीन छापेमारी में झंडापुर ओपी थानाध्यक्ष शिवप्रसाद रमाणी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में शराब कारोबारी विपीन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया. जबकि भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में नगरपारा निवासी विडल सिंह उर्फ किशोर कुमार सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के […]