5
(2)

भागलपुर। श्री श्री 108 मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति, भागलपुर की आमसभा रविवार को लालूचक भट्ठा रोड स्थित मनसा विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां मनसा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में आगामी विषहरी पूजा की तैयारियों, शोभायात्रा, विसर्जन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न स्थानीय पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से केंद्रीय समिति को अवगत कराया।

आमसभा में केंद्रीय समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने कहा कि यदि किसी स्थानीय समिति को वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यों पर आपत्ति हो तो नए पदाधिकारियों का चयन किया जा सकता है। इस पर उपस्थित सभी स्थानीय समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से वर्तमान समिति के कार्यों पर विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्व पदाधिकारियों को ही पुनः जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

सर्वसम्मति से भोला कुमार मंडल को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, शशि शंकर राय को महामंत्री तथा बबलू भगत को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में केंद्रीय समिति ने बताया कि बिहुला-विषहरी पूजा को बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति कैलेंडर में शामिल कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं। साथ ही इसे राजकीय मेले का दर्जा दिलाने तथा बिहार सरकार के सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर में शामिल करने की मांग भी निरंतर उठाई जा रही है।

इस वर्ष प्रतिमा विसर्जन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विसर्जन शोभायात्रा का समय निर्धारित किया गया। निर्णय लिया गया कि स्टेशन चौक से शोभायात्रा शाम 4 बजे प्रारंभ होगी और रात्रि 12 बजे तक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का लंबे समय तक सामना न करना पड़े।

स्थानीय समितियों ने कई महत्वपूर्ण समस्याएं भी उठाईं। इनमें ईश्वर नगर एवं सस्तु भगत विषहरी प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग का समतलीकरण, वार्ड 42 महेशपुर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में लटक रहे बिजली के तारों को हटाने, नालियों की सफाई, कचरा निष्पादन, विसर्जन मार्ग पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता तथा बड़ी प्रतिमाओं के लिए अस्थायी कृत्रिम तालाब निर्माण की मांग प्रमुख रही।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विषहरी पूजा के दौरान प्रत्येक मोहल्ले में सती बिहुला-विषहरी के नाम पर एक-एक दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत सिंदूर के रासायनिक उपयोग को कम करने के उद्देश्य से सिंदूर के पौधे भी लगाए जाएंगे। साथ ही विक्रमशिला पुल के समीप निर्माणाधीन नए पुल का नाम “सती बिहुला पुल” रखने की मांग भी उठाई गई।

केंद्रीय समिति ने इस वर्ष विषहरी पूजा को आकर्षक, भव्य एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिज्ञ संघ में उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भोला कुमार मंडल, ओम प्रकाश तिवारी एवं सहायक सचिव सुनील कुमार मंडल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

बैठक में पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉली मंडल, भगवान यादव, ओम प्रकाश तिवारी, निरंजन चंद्रवंशी, कैलाश यादव, श्यामल किशोर मिश्र, दिनेश मंडल, राजीव शर्मा, पिंकी बागोरिया, रूपा रानी शाह, मनोज कुमार, नवीन कुमार चिंटू, शिवकुमार सिंह, संजय शर्मा, छांगुरी शर्मा, जयप्रकाश यादव व्यास, संदीप झा, प्रभास कुमार सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय एवं स्थानीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बांका एवं नवगछिया से भी कई स्थानीय समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अंत में केंद्रीय समिति ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय एवं महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया तथा सभी स्थानीय समितियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन श्यामल किशोर मिश्र ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: