Category Archives: गोपालपुर

Noimg

गोपालपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित ||GS GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। बैठक में अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने बलमतर तटबंध की मरम्मती की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते तटबंध की मरम्मती नहीं हुई तो गंगा और कोसी नदी के पानी से प्रखंड मुख्यालय सहित कई पंचायतों के प्रभावित होने की आशंका है। बैठक में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि, अंचल स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

25 हजार का इनामी कुख्यात ऋषभ चौधरी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

कई संगीन मामलों में था फरार — एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना क्षेत्र के कठैला निवासी टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात ऋषभ चौधरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 25 हजार रुपये का इनामी था और आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी व पुलिस पर हमले जैसे दर्जनों गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। इस संबंध में सोमवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2024 को वादी शैलेश चौधरी द्वारा खरीक थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि ऋषभ चौधरी और उसके साथियों ने उनकी दुकान पर आकर रंगदारी मांगी और विरोध […]

Noimg

पंचायती करने गए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को पीटा, कहा – एक सप्ताह में बिछा देंगें लाश, मामला नवगछिया के इस वार्ड का – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 की पार्षद स्वाति प्रिया के पति सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ सागर पर पंचायती के दौरान जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभिषेक कुमार, जो वार्ड संख्या 28, हरनाथचक निवासी हैं और शंकर सिंह के पुत्र हैं, ने बताया कि उन्हें पूनम देवी (पिता- स्व. भादो सिंह) एवं छोटेलाल सिंह व लालहौ सिंह (पिता- स्व. भिखो सिंह), सभी निवासी वार्ड 28, हरनाथचक, ने घरेलू विवाद के निपटारे के लिए पंचायती में बुलाया था। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सभी पक्षों को समझाने उनके घर गए थे। इसी दौरान राजेश कुमार (पिता- बिंदा सिंह) ने उन्हें धमकाते हुए कहा, “यहां […]

Noimg

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ने आयोजित की अपराध गोष्ठी, विगत माह की हुई कांडों की समीक्षा || GSNEWS

DESK 1100

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विगत माह में दर्ज हुए अपराधों और कांडों की समीक्षा करना था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थानेदारों तथा अंचल निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया। गोष्ठी में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ […]

Noimg

नवगछिया में बिजली का करंट लगने से फर्नीचर दुकान के कर्मचारी घायल||GSNEWS

DESK 1100

नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप राजेंद्र कॉलोनी मोड़ पर स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करने वाले किशन कुमार, पुत्र सुनील शर्मा, निवासी जमुनिया थाना नवगछिया , रविवार की दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से किशन कुमार मूर्छित हो गए, जिन्हें तुरंत नवगछिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। नवगछिया में बिजली का करंट लगने से फर्नीचर दुकान के कर्मचारी घायल नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप राजेंद्र कॉलोनी मोड़ पर स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करने वाले किशन कुमार, पुत्र सुनील शर्मा, निवासी जमुनिया थाना नवगछिया , रविवार की दोपहर बिजली के करंट की […]

Noimg

पाँचवीं बार निर्विरोध चुने गए प्रमोद चौबे, गोपालपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर फिर से काबिज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: राजद के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव गुरुवार को बाबू टोला, कमला कुंड पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में प्रमोद चौबे को पाँचवीं बार लगातार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जो कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और विश्वास का प्रतीक बना। चुनाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रपाणी हिमांशु उपस्थित रहे, जबकि निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका मनोज कुमार मंडल ने निभाई। इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता जैसे अलखनिरंजन पासवान, संजय मंडल, अशोक यादव, अमर यादव, कपिल देव मंडल, मो. आज़ाद, अमरिष रजक, मंटू पासवान, मानस हरिजन, दिनेश यादव, सुबोध यादव, हिमांशु यादव, बबलू यादव, गौरीशंकर यादव सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल हुए। सभी पंचायतों […]

गोपालपुर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी जप्त ||GS NEWS

DESK20250

कमलाकुंड बाबूटोला में पुलिस गश्ती के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी, हथियार के साथ न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब गश्ती के दौरान हथियार से लैस दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कमलाकुंड बाबूटोला 14 नंबर रोड के पास की गई, जहां पुलिस वाहन को देखकर दो युवक मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा। तलाशी के दौरान नगरपारा (भवानीपुर थाना) निवासी बिक्कू सिंह, पिता प्रकाश सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, उसके साथ मौजूद गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी अजय चौधरी, पिता भागवत […]

Noimg

गोसाईंगांव की बेटी अनुप्रिया राज ने ICSE बोर्ड में 94.2% के साथ बढ़ाया मान सम्मान, बनी Six Pointer टॉपर || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गोसाईंगांव गांव की होनहार बेटी अनुप्रिया राज ने ICSE बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.2% अंकों के साथ सभी छह विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर “Six Pointer” की श्रेणी में जगह बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। (प्राप्तांक: 90%, 91%, 92%, 96%, 96%, 96%) यह पहली बार है जब गोसाईंगांव जैसे ग्रामीण क्षेत्र से किसी छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है। अनुप्रिया ने भागलपुर के प्रतिष्ठित कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है और प्रारंभिक कक्षा से ही इसी स्कूल की छात्रा रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने कार्मेल फैमिली, अपने दादा, माता-पिता और विशेष रूप से अपने इंजीनियर बड़े भाई अमृत को दिया, जिनका मार्गदर्शन उन्हें निरंतर […]

बड़ी मकनपुर निवासी अनिल चौधरी उर्फ़ गुड्डू सात माह से हैं लापता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर निवासी अनिल चौधरी उर्फ गुड्डू कुमार पिता स्व रघुनंदन चौधरी उम्र 43 वर्ष पिछले सात माह से लापता हैं। 29 सितंबर 2024 की सुबह करीब 10:30 बजे घर से साइकिल लेकर लाल टीशर्ट और काला हाफ पैंट पहने निकले थे तब से आजतक वे घर नही लौटे। परेशान घरवाले सगे संबंधियों में पता लगाया लेकिन उनका कहीं पता नही चला। घरवाले परेशान व चिंतिंत हैं। पत्नी व बच्चे रोते है। पीड़ित पत्नी ऋचा भारती द्वारा गोपालपुर थाना में आवेंदन देने के बाद आजतक पुलिस अनिल को ढूंढ नहीं पाई है। इस मामले में सात माह बाद भी गोपालपुर पुलिस की हाथ खाली है। ऋचा ने बताया कि अनिल मानसिक रूप से […]