Category Archives: ढोलबज्जा

ढोलबज्जा : वर्षों से एमबीबीएस का राह देख रहे ढोलबज्जा अस्पताल को मिला आदित्य राज||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : करीब 25 वर्षों से एमबीबीएस की राह देख रहे एपीएचसी ढोलबज्जा को आखिरकार एक एमबीबीएस मिल हीं गया. ज्ञात हो कि ढोलबज्जा अस्पताल की स्थापना 1957 ईस्वी में प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण कुमार केसरी के कार्यकाल में हुआ था. पहले इस अस्पताल का नाम राजकीय औषधालय ढोलबज्जा था. जहां 1995 के बीच करीब चार एमबीबीएस डॉक्टरों में, डॉ सुमन, डॉ पी कुमार, डॉ आरआर झा, डॉ चौधरी व डॉ परवेज आलम थे. उसके बाद आयूष चिकित्सकों के भरोसे हीं अस्पताल चल रहा था. अंतिम में 25 वर्ष बाद नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ बरूण कुमार के अथक प्रयास पर ढोलबज्जा एपीएचसी में एक एमबीबीएस के रूप में आदित्य राज को हर दिन की देखरेख में प्रतिनियुक्ति किया गया. जिससे इलाके […]

ढोलबज्जा : हाईवा में बाइक टकराई, एक की मौत दो घायल || GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बीते बुधवार की देर रात करीब 2:00 बजे चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ पर, भटगामा चिमनी भट्ठा स्थित एक अज्ञात हाईवा में पीछे से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि- गंभीर रूप से घायल युवक ढोलबज्जा निवासी राधे मंडल उर्फ कृष्ण देव मंडल के पुत्र सुबोध मंडल को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उठाकर इलाज के लिए चौसा ले जाया जा रहा था. लेकिन, घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर भटगामा पेट्रोल पंप तक जाते हीं सुबोध का मौत हो गया. मौत के बाद ले जा रहे लोगों ने सुबोध के […]

नवगछिया :कदवा में, शार्प शूटरों ने खोखा सिंह को गोली मार कर की हत्या || GS NEWS

DESK 040

कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ गोला टोला के काली मंदिर समीप, पचगछिया टोला कदवा निवासी खोखा सिंह को शार्प शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे दिया. परिजनों ने बताया- खोखा सिंह अपने बाइक से चचेरे भाई रंजीत के साथ मिलन चौक की तरफ घूमने गए थे. जहां से वापस घर लौटने के दौरान जैसे हीं काली मंदिर के पास पहुंचे कि इसी बीच एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से पहुंच कर खोखा सिंह के दाएं पंजरे में गोली मार कर वापस मिलन चौक की ओर भाग निकले. खोखा सिंह को पंजरे में […]

नवगछिया :कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न जगहों पर शान से फहराया झंडा || GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि ढोलबज्जा: 72वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों पर शान से फहराया गया झंडा. ढोलबज्जा थाना में थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम, कदवा ओपी थाना में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, ढोलबज्जा के सुभाष चन्द्र बोस चौक पर जिप नंदनी सरकार, भगतसिंह चौक पर विनीत आनंद, पंचायत भवन ढोलबज्जा में मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, पंचायत भवन खैरपुर कदवा में मुखिया अजय कुमार, मनरेगा भवन कदवा दियारा में मुखिया अशोक सिंह, तीनों पंचायतों ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा व कदवा दियारा के ग्राम कचहरी में सरपंच मुरारी भारती, बिरेंद्र मंडल व सिराज साह, उवि ढोलबज्जा में प्रधानाध्यापक रामदेव प्रसाद, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा में अजय झा आदरै उवि कदवा में संजीव कुमार व मान्या पब्लिक स्कूल […]

Noimg

ढोलबज्जा : ट्रेक्टर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ प्रतापनगर कदवा निवासी मोहन सिंह के बसावटों समीप, सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक विपरीत दिशा से जा रही अज्ञात ट्रेक्टर से जोरदार धक्का लगने पर बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं ट्रेक्टर चालक नवगछिया जीरोमाइल की तरह भाग निकले. घायल बाइक सवार मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली गांव निवासी गणेशी मंडल के बेटे नंदन कुमार (25) बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि- बाइक सवार मिलन चौक की ओर जा रहे थे और ट्रेक्टर विपरीत दिशा से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे. इसी बीच दोनों में आमने-सामने की जोरदार ठोकर लग गई. ठोकर लग कर गिरने के बाद […]

ढोलबज्जा : राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह कमिटी का किया गठन.|| GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट ढोलबज्जा: अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए बुधवार को ढोलबज्जा में एक बैठक आयेाजित कर कमिटी का विस्तार किया गया है. जिसमें कमिटी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक सदस्य मुकुल जी व जिला पार्षद नंदनी सरकार, गौरव जी, स्नेह जी, संघ के रामनरेश जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, बिरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, शुभाशीष कुमार, हर्ष कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी विनीत आनंद ने किया। राम मंदिर निर्माण कमिटी में ढोलबज्जा पंचायत से प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, विनीत आनंद, विरेंद्र कुमार, प्रशान्त कुमार कन्हैया, निखिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं खैरपुर कदवा से शुभाशीष कुमार, सुजीत कुमार को जिम्मेदारी […]