Category Archives: नवगछिया

Noimg

भागलपुर में मजार के मुख्य गेट पर लगा ताला, उर्स से पहले श्रद्धालुओं में आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सीएस कोठी प्रांगण स्थित हजरत मेहंदी शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत अजांन शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार के मुख्य द्वार पर सिविल सर्जन अशोक प्रसाद द्वारा ताला लगा दिए जाने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है। मोहम्मद नौशाद ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को मजार पर उर्स का आयोजन होना है। ऐसे समय में गेट बंद कर दिए जाने से जायरीनों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर गेट खोलने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, स्थानीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि इस मजार की खासियत यह है कि यहां […]

Noimg

सांसद ने न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस (15933/15934) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब नवगछिया से सीधे पूर्वोत्तर राज्यों सहित पंजाब और हरियाणा तक की यात्रा और आसान हो जाएगी। यह ठहराव नवगछिया, भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। सांसद ने इस ठहराव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवगछिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने भी सांसद को धन्यवाद और आभार प्रकट […]

Noimg

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के राज्य स्तरीय मेडलिस्ट खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी और शिवम कुमार ने बताया कि जेम्स फाइटर के मार्गदर्शन में कई ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल कर नवगछिया का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जेम्स फाइटर न केवल ताइक्वांडो बल्कि नवगछिया के अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षण और परामर्श से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को सही दिशा और अवसर मिल रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों प्रियांशु कुमार, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, […]

Noimg

आज 4 सितंबर को बिहार बंद, नवगछिया में चला जनसंपर्क अभियान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए गठबंधन ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार की संध्या में नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की एक टोली ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पार्षद सह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चम्पा कुमारी ने किया। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि गुरुवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखें। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, कौशल जायसवाल, रंजीत झा, सुबोध कुशवाहा सहित महिला मोर्चा की जूली झा, पूजा झा, लक्ष्मी देवी, सुधा सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी […]

Noimg

जी बी कॉलेज नवगछिया को मिला नियमित प्राचार्य, डॉ सत्येन्द्र कुमार ने संभाला पदभार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज नवगछिया को नया नियमित प्राचार्य मिल गया। डॉ सत्येन्द्र कुमार ने विधिवत योगदान देकर प्रो. शिव शंकर मंडल से अपना पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि पिछले साढ़े आठ वर्षों से कॉलेज का संचालन प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा था। नए प्राचार्य के योगदान के उपरांत कॉलेज परिसर स्थित बीसीए हॉल में उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र एवं शिक्षक के सहयोग से कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। स्वागत समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही मदन अहल्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक, जे पी कॉलेज नारायणपुर […]

Noimg

राष्ट्रीय कैडेट कोर का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बरौनी में प्रारंभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 23 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैडेट कोर का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-10 मंगलवार 2 सितंबर से बरौनी में शुरू हुआ, जो 11 सितंबर तक चलेगा। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से लगभग 450 बालक एवं बालिकाएं भाग ले रही हैं। शिविर के उद्घाटन सत्र में 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन ने कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस शिविर के दौरान कैडेटों को राइफल ड्रिल, छोटे हथियारों से फायरिंग, क्विज, खेलकूद, परेड ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्नल मोहन ने कैडेटों से आग्रह किया कि वे शिविर से मिलने वाले अवसरों का […]

Noimg

स्नान करने के दौरान डूबने से वृद्ध पशुपालक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

मृतक के घर मे मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घटोरा गंगा नदी में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे स्नान करने के दौरान डूबने से एक वृद्ध पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनवर्षा सवर्ण टोला वार्ड संख्या-3 निवासी 70 वर्षीय रामाश्रय चौधरी, पिता स्व. जयशिव चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक रोज की तरह आधा दर्जन भैंसों को लेकर गंगा नदी के सोनवर्षा घटोरा घाट पहुंचे थे। भैंसों को नदी में ले जाने के बाद वे स्वयं भी स्नान करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। चूंकि किसी ने उन्हें डूबते हुए नहीं देखा, इसलिए […]

Noimg

जेवरात व नकदी लेकर तीन बच्चों की मां हुई फरार, रो-रोकर बेहाल हुए मासूम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या-1 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय मंजुला कुमारी, पत्नी बुलो कुमार सिंह अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर कपड़े, जेवरात, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गई। 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसने घरवालों से कहा कि दवा लेने खगरिया जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। चार दिन बीत जाने के बाद भी मंजुला का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर घर में उसकी सात वर्षीय पुत्री माला कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार और दो वर्षीय पुत्र रंगीला कुमार मां के बिना व्याकुल हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक कि मां के अचानक ओझल हो जाने […]