Category Archives: नवगछिया

Noimg

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कई अहम निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ।भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर के दौरान प्राप्त प्रपत्र संख्या 6, 7 और 8 के निष्पादन की विधानसभा वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन निष्पादन के दौरान क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए और पांच दिनों के भीतर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निष्पादन पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएपीएफ के अवसान स्थल का सत्यापन 3 सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों […]

Noimg

फसल क्षति मुआवजा सत्यापन में लापरवाही पर कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

कई अधिकारियों का वेतन स्थगित भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में फसल क्षति आकलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के बाढ़ प्रभावित 8 प्रखंडों के किसानों द्वारा मुआवजा हेतु लगभग 49 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 12 हजार आवेदनों का ही सत्यापन किया जा सका है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करें और 3 सितंबर की देर रात तक राजस्व विभाग की साइट से डेटा का सत्यापन पूरा करें। साथ ही, 5 सितंबर तक कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार क्षेत्र भ्रमण कर शेष आवेदनों का […]

Noimg

8 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा ||GS NEWS

DESK20250

1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है दंपत्ति संपर्क अभियान 16 सितंबर को बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति दवा भागलपुर । मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 8 से 20 सितंबर तक जिला भर में मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा। इस आशय की जानकारी परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर और एसीएमओ सह डीआईओ धनंजय कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समन्वय बैठक में दी। समन्वय बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया गया। इस अवसर पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) भरत सिंह, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के जिलास्तरीय पदाधिकारी, जिला के सभी प्रखंड से आए प्रभारी चिकित्सा […]

Noimg

भागलपुर में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर-3 निवासी आनंद कुमार सोनी पर 1 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी अनिरुद्ध अंबेडकर ने लगाया है। अनिरुद्ध अंबेडकर का कहना है कि घर से जेवर गायब होने की जानकारी उनकी पत्नी ने दी। जब उन्होंने परिवार से पूछताछ की तो बेटे ने स्वीकार किया कि उसने जेवर अपने दोस्त पियूष को दे दिया था। बदले में पियूष ने बेटे को 25 हजार रुपये दिए, जिससे उसने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की। घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद कुमार सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, […]

Noimg

नवगछिया में बर्बरता: मुखिया पर युवक को पेट्रोल इंजेक्शन से प्रताड़ित करने का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दयालपुर गांव के निवासी नवीन कुमार ने स्थानीय मुखिया बंटी सिंह पर अमानवीय और गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नवीन कुमार का कहना है कि तीन दिन पहले अजय सिंह के घर हुई चोरी की घटना में उसे जबरन आरोपी बनाया गया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में असली आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद मुखिया बंटी सिंह ने उसे पकड़कर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान मुखिया ने सिरिंज में पेट्रोल भरकर नवीन के प्राइवेट अंग में डाल दिया और लगातार दो दिन तक अपने घर में कैद रखकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। घटना की जानकारी […]

Noimg

प्रधानमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को नवगछिया बंद – रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 4 सितंबर, गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नवगछिया बंद का आह्वान किया है। एनडीए नेताओं ने बताया कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं, रेलवे और अन्य आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी। गठबंधन की ओर से नवगछिया के व्यवसायियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर इस बंद को सफल बनाएं। एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री […]

Noimg

शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर । आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बिहपुर में रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास ने की, जबकि संचालन पंसस अमन आनंद ने किया। बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और एडीईएन कार्सालय थानाबिहपुर के ओएसडी अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंडित मृत्युंजय मिश्रा ने जानकारी दी कि 22 सितंबर से पूजन की शुरुआत होगी और परंपरानुसार तीन अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आठ, नौ और दस अक्टूबर को शाम में माता रानी की विधिवत सामूहिक महाआरती आयोजित की जाएगी। यह भी बताया गया कि इस मंदिर के पूजन विधान में बंगाल […]

Noimg

बाढ़ क्षेत्र में चारा लाते समय सर्पदंश से बिगड़ी हालत, समय पर इलाज से बची जान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के रतनगंज बहियार में मंगलवार को एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज निवासी मोहम्मद मंसूर (50 वर्ष), पिता मोहम्मद रहमान, मवेशियों के लिए चारा लेकर बाढ़ क्षेत्र से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें विषैले सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। स्थिति सामान्य होने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल से घर ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी से घिरे क्षेत्रों में अक्सर सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। डॉक्टरों ने लोगों को […]

Noimg

डीडीसी ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय, बुनियाद केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । उप विकास आयुक्त (डीडीसी) भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को नवगछिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उनके साथ नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय, बुनियाद केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और कार्यरत कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की […]

अज्ञात ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव की पहचान अब तक नहीं ||GS NEWS

DESK20250

अज्ञात ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव की पहचान अब तक नहीं नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेलखंड पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बखरी रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 29-21 बी, मेन लाइन के समीप करीब 9:15 बजे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव क्षत-विक्षत हालत में था। पेट, गर्दन और हाथ कटकर कई टुकड़ों में बिखर गए थे। खबर लिखे जाने […]