Category Archives: नवगछिया

Noimg

चंपापुर जैन सिद्धक्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया दस लक्षण महापर्व का प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुए दस लक्षण महापर्व के प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन की शुरुआत मंगलकारी अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन से हुई। इसके पश्चात आरती, स्तुति और प्रभु भक्ति के मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। भजनों की सुमधुर धारा बहती रही और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इंदौर से पधारे अभिनव जैन ने क्षमा धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि क्षमाशीलता व्यक्ति की महानता का परिचायक है। उत्तम क्षमा केवल दूसरों को क्षमा करना नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर की क्रोध-भावनाओं को शांत कर आत्मशुद्धि की दिशा […]

Noimg

खगड़िया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सुरेंद्र सिंह पर आरोप था कि वह दाखिल-खारिज के काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सूत्रों के अनुसार, परिवादी ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सौदा 20 हजार रुपये पर तय हो गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने अलौली स्थित हेलना पुल के पास जाल बिछाया और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। […]

Noimg

जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की बैठक आयोजित की गई। डॉ अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उप विकास आयुक्त के निदेशानुसार कार्यकारिणी समिति में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पशु क्रूरता से संबंधित तथ्य सुझाव रखने के क्रम में सर्व प्रथम डॉक्टर संतोष कुमार, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा जिला में पशु क्रूरता में पकड़ाए पशुओं के रखरखाव हेतू कांजी हाउस निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया। पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया व भागलपुर सदर द्वारा पशु क्रूरता नियमावली की मांग की गई एवं कार्याकारिणी में शामिल सदस्यों का मोबाईल नंबर साझा करने की […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में धूमधाम से शुरू हुआ गणपति पूजा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के तेतरी गांव में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस पूजा की खास बात यह है कि पिछले 18 वर्षों से लगातार इसे भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी गांव के लोगों में पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और भजन मंडलियां भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। वहीं, शुक्रवार को भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में गांव के सभी लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे और भक्ति की लहर में डूब […]

Noimg

नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर लाठी-रॉड से मारपीट ||GS NEWS

DESK20250

पिता-पुत्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पीड़ित ने भवानीपुर थाना में दिया आवेदन नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर दुकानदार और उसके पुत्रों के साथ लाठी-रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में मधुरापुर वार्ड संख्या 14 निवासी विष्णुदेव साह, उनके पुत्र सूरज कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पिता-पुत्र को बाजार की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार विष्णुदेव साह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। आवेदन […]

Noimg

छापामार दल ने स्कॉर्पियो से 184 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । मध्य निषेध सदर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक बालकेश्वर राम के नेतृत्व में बुधवार को सबौर थाना क्षेत्र के खनकीता के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कहलगांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 पीए-9414) पर सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद छापामार दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 184.125 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। घटनास्थल पर ही जब्ती सूची तैयार की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब सहित मध्य निषेध थाना लाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। […]

शौच करने गए पशुपालक की डूबने से मौत, मृतक के घर मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार ढाला से पश्चिम गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शौच करने गए एक पशुपालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. युगल यादव के पुत्र फंटूश यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फंटूश यादव घटनास्थल के समीप ही रेलवे किनारे बासा बनाकर मवेशी पालन करते थे। मंगलवार को वह गंगा घाट पर शौच करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय किसानों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत दौड़कर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते […]

Noimg

चोरी की टोटो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गोपालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरिया में दो टोटो चोर को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया है। उक्त सूचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी अमित यादव पिता बिद्दी यादव और संतोष यादव पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेहीं पर चोरी गई टोटो को बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 261/25, धारा- 303(2)/317 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध का जल संसाधन मंत्री ने लिया संज्ञान, अभियंता प्रमुख ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। करोड़ों की लागत से बना इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध बीते दिनों वीरनगर स्पर संख्या 6 और 7 के बीच मछली आढ़त के पास लगभग 120 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया था। यहां रिस्टोर का कार्य जारी है। मंगलवार को फ्लड फाइटिंग के तहत तटबंध को सुरक्षित करने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से एनसी, बंबू रोल और हाथी पांव डाले जा रहे थे। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जल संसाधन मंत्री तक पहुंचने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। मंगलवार को अभियंता प्रमुख वरुण कुमार अभियंताओं की टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जियो बैग, […]