Category Archives: नवगछिया

Noimg

रामनवमी व ईद को लेकर नवगछिया में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट मोड में || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को नवगछिया अनुमंडलीय सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ रोहित कर्दम ने की। बैठक में एसडीपीओ ओम प्रकाश, आदर्श थाना नवगछिया के एसएचओ सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष, बीडीओ, सीओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ रोहित कर्दम ने कहा कि रामनवमी और ईद जैसे पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे में इन अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष चौकसी बरती जाए तथा प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई मासूम, हालत नाजुक, चालक फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसलपुर निवासी जितेंद्र यादव की एक वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था। परिजनों ने आनन-फानन में […]

Noimg

परीक्षा के दौरान छात्र ने किया हंगामा, देसी कट्टा लहराकर दी धमकी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीपुर में वार्षिक परीक्षा के दौरान एक छात्र द्वारा हंगामा और हथियार लहराने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शिक्षकों में भय व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के कोशकीपुर निवासी शिवम कुमार परीक्षा देने विद्यालय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शुरुआत से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। जब उसे प्रार्थना में शामिल होने के लिए कहा गया तो वह भड़क उठा और शिक्षकों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख वह मोटरसाइकिल से भागने लगा। इसी दौरान उसने कमर से देसी कट्टा निकालकर शिक्षकों को […]

Noimg

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मेला आयोजित, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य सुविधा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कुल नौ गांवों में स्वास्थ्य मेला आयोजित करने की योजना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को न्यू बुद्धूचक स्थित सरस्वती मंदिर परिसर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ी मकंदपुर में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। न्यू बुद्धूचक के सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित मेले में डॉ. सुधांशु कुमार, सीएचओ कुमारी भानु प्रिया, एएनएम सविता कुमारी, दुर्गा कुमारी एवं प्रीति कुमारी विद्यार्थी द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। वहीं बड़ी मकंदपुर में आयोजित स्वास्थ्य […]

Noimg

बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स चुनाव में सुमिकी देवी की जीत, 175 मतों से दर्ज की शानदार विजय ||। GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमिकी देवी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकिशोर मंडल को 175 मतों के अंतर से पराजित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1100 मतदाताओं में से 531 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव परिणाम में सुमिकी देवी को 353 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं पैक्स के सदस्य पद पर शंकर यादव, मानती देवी, सलिता देवी, जोशी कुमार, गुड़िया देवी, अखलेश कुमार एवं अरुण मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सुमिकी देवी की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल […]

Noimg

भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने का दिया संदेश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत नवगछिया संगठन जिला अंतर्गत नवगछिया नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को बिहारी अतिथि सदन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, मनोज पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, अरुण कसेरा, दिलीप मनुका, मुरारी चिरानियां, अजय कुशवाहा, श्यामदेव सिंह, वशिष्ठ सिंह, रंजीत झा एवं संजीव वर्मा सहित कई […]

Noimg

एनएसएस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल शामिल, सड़क निर्माण का दिया आश्वासन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित एनएसएस कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर तक आने वाले कच्चे सड़क मार्ग को पक्की सड़क में परिवर्तित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से छात्रों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य सहित प्रो. अनिल यादव, प्रो. अनिल कुमार मंडल, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. तुषार कांत झा, बड़ा बाबू डोमन हरिजन, लेखपाल विनोदानंद मंडल, क्लर्क कुमार गौरव […]

Noimg

नवोदय प्रवेश परीक्षा में ज्ञान वाटिका विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 5 छात्रों का चयन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कुल 5 मेधावी छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। इस वर्ष की सफलता के साथ ही विद्यालय से अब तक कुल 485 से अधिक छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है, जो भागलपुर जिले में सर्वाधिक है। चयनित छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:आदर्श कुमार (पिता – हरिनंदन […]

Noimg

नवगछिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 दिन के मासूम की हत्या, आरोपी दंपति गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 15 दिन के नवजात शिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, काजल देवी अपने नवजात बेटे के साथ मायके आई हुई थीं। मंगलवार की सुबह घर के अन्य सदस्य छत पर मौजूद थे, जबकि मासूम कमरे में अकेला सो रहा था। इसी बीच बच्चों के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी जयहिंद पासवान विवाद […]

Noimg

परशुराम महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : मंगलवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, नवगछिया की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित श्रीराम पाठक ने की। बैठक में भगवान परशुराम महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत नगर भ्रमण शोभायात्रा से होगी, जिसके उपरांत शिवालय में जगतपति नाथ महादेव का अभिषेक, श्रृंगार, भगवान परशुराम का पूजन, चालीसा पाठ तथा हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ के सभी सदस्यों का पहचान पत्र बनाया जाएगा, ताकि संगठन को और सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर पंडित ललित शास्त्री, पंडित नंदलाल तिवारी, पंडित नीरज शर्मा, पंडित […]