March 10, 2026
सड़क दुर्घटना में महिला घायल, मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया क्षेत्र के मखाताकिया निवासी फातिमा खातून सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घायल महिला फातिमा खातून, पति मो. सुलेमान बताई जाती हैं। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भागलपुर भेज दिया।परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए मायागंज लेकर गए हैं। Chanchal Jha