Category Archives: नवगछिया

Noimg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में परिचर्चा, महिलाओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

स्वावलंबन से स्वाभिमान” विषय पर हुआ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नवगछिया स्थित कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में पार्षद चम्पा कुमारी की अध्यक्षता में “स्वावलंबन से स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया बीडीओ पंकज कुमार दास उपस्थित थे। इस अवसर पर संचालिका सह अधिवक्ता बबीता कुमारी, डॉ. मीना कुमारी, प्राचार्य कंचन कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा तथा प्रशिक्षक तरुण कुमार ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक ज्योतिष कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि पंकज कुमार दास ने कहा कि […]

Noimg

पड़ोसी पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप, महिला थाना में आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी वार्ड संख्या 10 की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना नवगछिया में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला निशु सिंह, पति रंजन कुमार सिंह ने बताया है कि पड़ोसी गुंजन सिंह लगातार उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज कर परेशान करते हैं। आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर घर आते हैं और पीड़िता के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। पीड़िता के अनुसार कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि उन्हें डायल 112 की सहायता लेनी पड़ती है। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो जाता है। […]

Noimg

नवगछिया में अलग-अलग जगहों पर मारपीट, कई लोग घायल; अस्पताल में कराया गया इलाज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार श्रीपुर निवासी माया देवी (45), पति सुखो सिंह, मारपीट की घटना में घायल हो गईं। उनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज रेफर कर दिया। इसी घटना में श्रीपुर की ही गुंजन देवी, पति प्रवीण सिंह, भी मारपीट में घायल हो गईं। उनका भी इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। वहीं तेतरी निवासी झांसी देवी, पति […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बाबा विशु राउत पुल पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अजगैबा गांव निवासी ललित कुमार शर्मा (32), पिता राम टहल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कदवा फोर लेन के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर […]

Noimg

बिहपुर में युवक ने देसी कट्टा से की फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव से एक युवक का देसी कट्टा से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान की जा रही है सूत्रों के हवाले से युवक गौरीपुर गांव का ही रहने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया के जगतपुर में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए तार ने ली जान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में एक हृदयविदारक हादसा हुआ। करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद जब करण घर लौट रहे थे, तो रास्ते में उनका पैर फिसल गया। संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास में पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया, जिसमें उन्हें पता नहीं था कि बिजली का करंट दौड़ रहा है। करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान […]

Noimg

नवगछिया में महिला पर दुकान में छेड़खानी का आरोप, पांच नामजद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दुकान में घुसकर कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट की। पीड़िता ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार, वह जिरोमाइल में दुकान चला रही थी। इसी दौरान तेतरी के मनीष कुमार दास, लड़डु कुमार दास, विश्वमणी दास, प्रिंस कुमार दास और विकास दास दुकान में आए। सभी ने मुंह पर गमछा लपेट रखा था। उन्होंने चाय की मांग की। जब पीड़िता ने उन्हें कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, तो विश्वमणी दास ने दुकान के बक्से से 10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और छेड़खानी की। साथ ही जान से […]

Noimg

बच्चा चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट: एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । 6 मार्च 2026 को खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम अठगामा में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर बताकर अफवाह फैलाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 59/26 दर्ज की गई, जिसमें धारा 191(2), 191(3), 127(2), 118(1), 74, 109 बीएनएस और 3 एससी/एसएटी एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई की गई। इस कांड में संलिप्त अभियुक्त मो यूनूस, पिता मो नदीम, निवासी बड़ी अठगामा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नवगछिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बिना […]

Noimg

भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बिहपुर ब्लॉक में रविवार को लगेगा शिविर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर:भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय बिहपुर परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की मौजूदगी रहेगी। शिविर में नवगछिया डीसीएलआर शैलेंद्र सिंह, बिहपुर अंचलाधिकारी (सीओ) लवकुश कुमार तथा अंचल के राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान बिहपुर अंचल से संबंधित भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार ने बताया कि शिविर में केवल बिहपुर अंचल क्षेत्र से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए […]