Category Archives: बाढ़

मत्स्य पालकों का अरमान बाढ़ में डूबा, पोखरों में पानी भरने से बह गई मछलियां GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मधेपुरा: एक तो कोरोना संकट ऊपर से बाढ़ ने तो मत्स्य पालकों की कमर ही तोड़कर रख दी। आलमनगर विघानसभा क्षेत्र के पुरैनी, चौसा एवं उदाकिशुनगंज प्रखंड में बारिश व बाढ़ के कारण 20 हजार से अधिक मत्स्य पालकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। आलमनगर प्रखंड के 14 पंचायत, पुरैनी के नौ पंचायत, चौसा के 13 एवं उदाकिशुनगंज के नौ पंचायत के मत्स्य पालक इससे प्रभावित हुए हैं। हजारों टन मछली बाढ़ के पानी में बह गया अनुमान के मुताबिक हजारों टन मछली बाढ़ के पानी में बह गया। मालूम हो कि पानी की अधिकता के कारण इस क्षेत्र में काफी संख्या में लोग मछली पालन करते हैं। लेकिन इस बार तालाब में अधिक पानी बढ़ने के कारण मछली […]

भागलपुर: घट रहा है गंगा का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने ली राहत की सांस GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 भागलपुर में गंगा का जलस्तर बीते दो दिनों से घट रहा है। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर और कमी आने के आसार हैं। बहरहाल गंगा का जलस्तर 33.31 मीटर है जो खतरे के निशान से 0.37 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही कमी से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा का पानी सुल्तानगंज से पीरपैंती तक के दियारा इलाके के नए क्षेत्रों में फैलने से सब्जी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। दियारा में लगा करैला, नेनुआ, भिंडी, कद्दू, परवल सहित लाखों का सब्जी फसल बाढ़ का भेंट चढ़ गया है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी है। उनके मेहनत पर पानी फिर […]

गोपालपुर: स्पर संख्या छह के अप स्ट्रीम में भीषण कटाव ,बीस -पचीस मीटर में कराया गया बाँस बल्ला कार्य ध्वस्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह के अप स्ट्रीम में गुरुवार की दोपहर से बीस-पचीस मीटर में भीषण कटाव होने से जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य के तहत करवाया गया बाँस बल्ला व जिओ बैग पीचिंग कार्य ध्वस्त होकर गंगा नदी में समा गया.ध्वस्त हुए भाग को पुर्नस्थापित करने हेतु एनसी में बालू भरी बोरियाँ डाला जा रहा है.परन्तु बोरियाँ नदी में समाती चली जा रही हैं.कटाव की सूचना पर देर शाम को मुख्य अभियंता ई शशि शेखर पांडे,बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजानंद सिंह ,विशेष रूप से प्रतिनियुक्त अधीक्षण अभियंता ई सियाराम पासवान ,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान स्पर संख्या छह पर पहुँचे और ततकाल तीन हाथी पाँव लगाने […]

नवगछिया: स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में धसान के साथ कटाव जारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या नौ पर बुधवार को भी धसान के साथ कटाव जारी है.जल संसाधन विभाग के ठेकेदारों द्वारा बालू भरी बोरियों को एनसी में डाल कर पुनर्स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था.गंगा नदी यहाँ खतरे के निशान से चालीस सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बताते चलें कि स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में कटाव का दायरा बढने से तिनटंगा करारी गाँव में कटाव की जद में आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है.अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ने बताया कि फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर है और क्षतिग्रस्त हुए बोल्डर पाचिंग को एनसी से रीस्टोर करवाने का कार्य किया जा रहा है. Barun Kumar Babul

नवगछिया: बारिश में बांधो पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति दयनीय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से 40 सेंटीमीटर ऊपर 32 मीटर पर बह रही है. नदी के जलस्तर में कमी नहीं आने के कारण लोगों के घरों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. घर में पानी होने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार बांधो एवं सड़कों पर पन्नी टांग कर रहने को विवश है. पिछले 15 दिनों से गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद लोगों के घरों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. बांधों पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है. बारिश होने पर […]

गोपालपुर: स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में भीषण कटाव ,ध्वस्त हुए भाग को रीस्टोर करने की कार्य प्रारंभ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – बिंद टोली के निकट स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में मंगलवार की दोपहर को भीषण कटाव होने से जल संसाधन विभाग में हडकंप मच गया .सूचना मिलते ही बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजानंद सिंह,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर राशीद खान वगैरह कटाव स्थल पर पहुँचे. मिली जानकारी के अनुसार स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में बोल्डर पीचिंग कार्य कटाव निरोधी कार्य के तहत करवाया गया था. सोमवार की देर रात को लगभग तीस -चालीस मीटर में अचानक कटाव होने के कारण कराया गया बोल्डर पीचिंग कार्य तीस -चालीस मीटर धवस्त होकर गंगा नदी में समा गया . मंगलवार की दोपहर को वरीय अभियंताओं के निर्देश व मौजूदगी में बालू भरी बोरियों व हाथी पाँव […]

नवगछिया: इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह, 40 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. गंगा नदी पिछले कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड विभिन्न हिस्सों में बाढ पानी फैल गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 32.10 मीटर पर बह रही है. खतरे के निशान से गंगा नदी के ऊपर होने से इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा भयावह हो गई है. बाढ़ में इस्माइलपुर प्रखंड की 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है. हालांकि बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के बीच प्रशासन स्तर […]

नवगछिया: भाजपा नेताओ ने कहारपुर के कटाव पीड़ितों की सुनी समस्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत हरिओ पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं कहारपुर में हो रहे कोसी नदी के कटाव को झेल रहे पीड़ितों से भाजपा नेता मिले एवं उनकी समस्याओं को सुना. कटाव की स्थिति एवं कटाव से होने वाली परेशानी को देखने पहुचें भाजपा नेताओं को स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया. इस दौरान ग्रामीणों ने कोसी नदी के हो रहे कटाव को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग की ताकि शेष बचे लोगो का घर कटने से बचाया जा सके. इसके अलावा स्थानीय लोगो ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने, सरकार द्वारा मकान सह बगीचों के कटाव से हुए नुकसान से भरपाई कराने की मांग की।. इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री […]