Category Archives: बिहार

Noimg

नाराज कोरोना पॉजिटिव युवक ने दी धमकी और करने लगा यह काम, मच गई चीख-पुकार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटना : एक तरफ बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लेकिन, कोरोना संक्रमित मरीज ने भी कमाल कर दिया है। दरअसल, सासाराम के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में 11 जुलाई को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दी गई, लेकिन फिर भी युवक को आइसोलेशन केंद्र में नहीं रखा गया। खुद को भर्ती करने के लिए कोरोना पॉजिटिव युवक पिछले 4 दिनों से सासाराम से लेकर अपने गांव तक चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया जा रहा था। गांव से सासाराम तक रोज चक्कर […]

Noimg

पटना एम्स में 5 संक्रमित समेत 10 की मौत, पीएमसीएच के तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के एक डॉक्टर की कोरोना से मौत की सूचना से डॉक्टर उबरे भी नहीं थे कि एक साथ 13 स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की सूचना उन तक पहुंची। इनमें पीएमसीएच के ईएनटी और आई विभाग के तीन डॉक्टर, दो पुरुष नर्स, माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक टेक्नीशियन, एक महिला सफाईकर्मी व पांच अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। पटना में मंगलवार को कुल 208 कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या कुल संख्या 2281 हो गई है। संक्रमितों में भाजपा कार्यालय के 24 लोग, पीएमसीएच के 25, एम्स पटना के 28 व पटना सिटी से 19 शामिल हैं। वहीं, एम्स पटना में कुल 10 मरीजों की मौत हो गई, इनमें पांच कोरोना संक्रमित थे, […]

Noimg

भागलपुर सेंट्रल जेल में जिस कैदी की मौत हुई थी वो निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के भागलपुर में विशेष केन्द्रीय कारा के मृत कैदी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बदले अब शव को दाह-संस्कार के लिए परिवारवालों को सौंप दिया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि कैदियों को कोरोना जांच के साथ बुधवार से बंदी वार्ड को सेनिटाइज कराया जाएगा। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति नवंबर महीने से जेल में बंद था। सोमवार तड़के उसके सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत सामने आई थी। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा गया, लेकिन 10 मिनट के अंदर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। […]

Noimg

मारपीट के आरोपी गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गॉव में मंगलवार को आपसी विवाद में मारपीट को लेकर प्राथमिकी के बाद रायपुर निवासी जख्मी कुमोद शर्मा को इलाज कराकर प्राथमिकी के लिए आवेदन देने पहुंचे कांड के अभियुक्त को कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास ने हिरासत में लेकर पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवा रहे हैं। आश्य् की जानकारी देते हुए भवानीपुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बाताया कि मारपीट के आरोपी गिरफ्तार कुमोद शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तार जख्मी कुमोद के आवेदन देने पर भवानीपुर ओपी में भाई विनोद शर्मा एवं भाभी काजल देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास मामले में छानबीन कर रहे है. Barun Kumar Babul

Noimg

नारायणपुर में शिक्षक नियोजन के लिए 511 आवेदन जमा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – बिहार शिक्षक नियोजन के लिए नारायणपुर प्रखंड में अभियर्थियों द्वारा कुल 511 आवेदन जमा किया गया है. शिक्षक पद के लिए आवेदन प्रखंड और बीआरसी में लिया जा रहा था प्रखंड में मध्य विद्यालय के लिए और बीआरसी नारायणपुर में प्राथमिक विद्यालय के लिए आवेदन लिया जा रहा था.प्रखंड कार्यालय में कुल 450 आवेदन की अंतिम तिथि चौदह जुलाई तक जमा हुआ जबकि बीआरसी में 7 पंचायत के लिए कुल 61 आवेदन जमा हुआ है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित किया गया था.वरीय बीआरपी मिथिलेश यादव ने बताया कि प्रखंड के साथ पंचायत के लिए बीआरसी में आवेदन लिया जा रहा था जिसमें भवानीपुर के लिए एक आवेदन, सिंहपुर पश्चिम 17, नगरपारा दक्षिण 12, […]