October 14, 2025
नवगछिया पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान, अपराधियों की गिरफ्तारी ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया थाना क्षेत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस जिला नवगछिया द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। इस क्रम में स्वीकृत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कंपनियों के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत नवगछिया पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा जगह-जगह फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच और अपराध नियंत्रण के अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंट/कुर्की अधिपत्रों की तामिली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में, नवगछिया के माननीय न्यायालय (एसडीजेएम) द्वारा जारी आदेश के तहत राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह, पुत्र जनार्दन सिंह, निवासी दोनिया टोला […]