Category Archives: बिहार

सन्हौला के पोठिया गांव में हादसा: तीन दिन बाद नदी से मिला युवक का शव, मौत से गांव में मातम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के पोठिया गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव के बनवारी राय के लगभग 20 से 22 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार राय का शव आज सुबह (5 अक्टूबर) गेरुआ नदी के किनारे पुल के नीचे बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय 3 अक्टूबर को अपने दो दोस्तों के साथ झारखंड गया था। लौटते समय तीनों ने गेरुआ नदी पार करने का प्रयास किया। उस समय नदी में तेज बहाव और जलस्तर काफी ऊँचा था। बताया जा रहा है कि अरुण के दोनों साथी किसी तरह सुरक्षित नदी पार कर गए, लेकिन अरुण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से ही परिजनों ने […]

नाथनगर में 200 साल पुरानी परंपरा कायम, रावण दहन के बाद मनसकामना नाथ चौक पर हुआ भव्य भरत मिलाप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर क्षेत्र के गोलदार पट्टी में लगभग 200 वर्षों से चली आ रही परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। विजयादशमी के अवसर पर कर्णगढ़ मैदान में भव्य रामलीला नाटक मंचन का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण जैसे पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रात्रि के समय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही चारों ओर “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों ने इस ऐतिहासिक परंपरा को देखा और अनुभव किया। रावण दहन के बाद अगले दिन मनसकामना नाथ चौक पर […]

भागलपुर वन प्रमंडल में गरुड़ दिवस का आयोजन, गरुड़ संरक्षण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गरुड़ दिवस का आयोजन आरण्य विहार, सुंदरवन, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना, गरुड़ संरक्षण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना और वन विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज (भा.व.से.), शारदा पाठशाला कहलगांव के प्रधानाध्यापक जयनंदन मंडल, बी.एन.एच.एस. के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अरविंद्र मिश्र, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रो. डी.एन. चौधरी, मंदार नेचर क्लब भागलपुर के सचिव सुनील अग्रवाल और […]

पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर भागा तोपुलिस ने छत से छलांग लगाकर आरोपी को दबोचा ||GS NEWS

DESK20250

बीएचजी जवान और आरोपी दोनो हुए जख्मी अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत नवगछिया कोर्ट परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार बैटरी चोरी मामले का एक अभियूक्त हथकड़ी खोलकर पुलिस गिरफ्त से भाग निकला। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ दूरी पर कोर्ट परिसर में ही उसे दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर थाना कांड संख्या- 179/25, बैटरी चोरी मामले के आरोपी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छट्ठू सिंह टोला निवासी सोनू कुमार पिता बच्चो मंडल को शुक्रवार की संध्या चोरी की बैटरी के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शनिवार दोपहर करीब तीन […]

लक्ष्मीपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

स्थानीय लोगों ने बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की रखी मांग भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन का मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और यात्री सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और स्टेशन कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हॉल्ट परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी आदेश दिया, ताकि स्टेशन का वातावरण स्वच्छ और हराभरा बना रहे। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान अडानी पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भौतिक नक्शा […]

सब्जी लाने जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज में लापरवाही को लेकर परिजनों ने जताया आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सब्जी लाने जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी प्रमोद महतो के रूप में की गई है, जो सब्जी के थोक व्यापारी हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह प्रमोद महतो करीब दस लोगों के साथ सब्जी लाने मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रमोद महतो सड़क पर गिर पड़े और उनके सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि दाहिना हाथ […]

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद कुमार अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि प्रमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उधर, जब प्रमोद की पत्नी रूबी देवी ने उन्हें फोन किया, तो किसी अन्य व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर सड़क दुर्घटना की सूचना दी। जैसे ही परिवार को खबर मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रमोद को मायागंज अस्पताल […]

मिठाई लाने निकले 20 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के शब्बा चौक निवासी सिकंदर महतो के 20 वर्षीय पुत्र नरेश महतो की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नरेश मिठाई लाने के लिए घर से निकला था। वह पैदल सड़क पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह पिछले तीन दिनों से जीवन और मृत्यु से जूझ रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक नरेश महतो छात्र […]

63 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल विभिन्न स्थलों के लिए रवाना  ||GS NEWS

DESK20250

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं खेल पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी भागलपुर । खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्ववधान में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर के 63 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विभिन्न स्थलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर नीरज राय, मृणाल किशोर, जयंतु राज, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, रणवीर कुमार, सुनील कुमार, वरुण कुमार इत्यादि उपस्थित थे।पटना में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं की बालिका अंडर 14 वर्ग में पल्लवी कुमारी, दुर्गा कुमारी, तारा खातून, संगीता कुमारी, रुचि कुमारी तथा बालक अंडर 14 वर्ग में सूर्यांश यादव, अमरजीत कुमार, […]

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार, अब स्नातक युवा भी होंगे लाभार्थी ||GS NEWS

DESK20250

बिहार में स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवकों को आर्थिक मदद के साथ मिलेगा कौशल प्रशिक्षण साल में 5 लाख बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता के साथ रोजगार प्रशिक्षण देगी सरकार खर्च होंगे लगभग 600 करोड़ भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमल से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री निश्चय सहायता भत्ता योजना का लाभ अब स्नातक उत्तीर्ण युवा-युवतियों को भी दिया जाएगा, जिसका शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर के समीक्षा भवन में दिखलाया गया। इस अवसर पर भागलपुर के उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार, जिला प्रबंधक डीआरसीसी भागलपुर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता […]