Category Archives: बिहार

गोलीबारी कांड में संलिप्त एक अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 10 जून 2025 को बिहपुर थानांतर्गत ग्राम लत्तीपुर में प्रतिबंधित दवा (कोरेक्स) खरीद-बिक्री के विवाद के दौरान एक अपराधकर्मी द्वारा गोलीबारी की गई थी। जिसमें उसी के साथ आए सह अपराधी सोनू कुमार को गोली लगते हुए ग्रामीण दिवाकर यादव को लगने से जख्मी हो गए थे। इस संबंध में जख्मी दिवाकर यादव की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या- 150/25 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर जख्मी अभियुक्त सोनू कुमार को. गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं कांड में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में 1 अक्टूबर को फरार अपराधकर्मी लत्तीपुर निवासी गौरव यादव पिता पुतूल यादव उर्फ संजय यादव को गिरफ्तार किया […]

हत्या का प्रयास एवं अन्य संगीन मामले में फरार अपराधी नटवर यादव गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

लूटी गई बाइक बरामद नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 05 सितंबर 2025 को वादी अंकुश यादव उर्फ राजा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि लत्तीपुर से वापस बिहपुर स्थित घर आने के क्रम में 7-8 अपराधकर्मियों के द्वारा इनके साथ मारपीट कर इनका मोटरसाईकिल, माबाईल समेत अन्य सामान छीन लिया गया है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 220/25 दर्ज कर बिहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के अंदर कांड में छीनी गई बाइक को बरामद कर लिया गया तथा . कांड में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में 01 अक्टूबर को अभियुक्त बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी कुख्यात नटवर यादव पिता […]

गोपालपुर में प्रखंड शिक्षक संघ की बैठक, जिला धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपालपुर की बैठक शुक्रवार को पचगछिया प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सचिव संटू कुमार ने किया। बैठक में शिक्षकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को जिला स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर, शनिवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय, भागलपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे चाहे किसी भी स्तर, पद, पृष्ठभूमि अथवा परिस्थिति से हों, […]

भागलपुर में 8 से 11 अक्टूबर तक होगी जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सैंडिस कंपाउंड खेल भवन एवं शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता की संशोधित तिथि राज्य में अर्द्धवार्षिक परीक्षा और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के निर्देश को देखते हुए जिला पदाधिकारी भागलपुर के आदेश पर तय की गई है। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि विद्यालय 4 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, खेल भवन (सह व्यायामशाला भवन), तिलकामांझी चौक, भागलपुर में करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए विद्यालयों को निर्धारित प्रपत्र में […]

पिरपैंती में पावर प्लांट को लेकर विवाद, दीपांकर भट्टाचार्य ने जताई नाराजगी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पिरपैंती में प्रस्तावित पावर प्लांट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दीपांकर भट्टाचार्य शुक्रवार को पिरपैंती पहुंचे और वहां की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि लगभग 1,050 एकड़ जमीन को 35 वर्षों के लिए अदानी समूह को मात्र एक रुपये वार्षिक लीज पर देने की तैयारी की गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह पावर प्लांट बनता है तो लाखों पेड़ काटे जाएंगे और यहां का बागान व हरा-भरा इलाका पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। ग्रामीणों को भूमि खाली करने के नोटिस भी दिए जा चुके हैं, लेकिन वे अपनी जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका […]

तेतरी दुर्गा मंदिर में एकादशी पर भव्य देवी जागरण का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के सुप्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर में विजयदशमी के बाद एकादशी के अवसर पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। विसर्जन के बाद आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंच पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें भक्ति और आस्था का ऐसा रंग घुला कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी, मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे और देर रात तक देवी भजनों का आनंद लेते रहे। मंच संचालन उद्घोषक अजय कश्यप व बमबम कुमार झा द्वारा किया गया । मौके पर समाजसेवी संजीव कुमार […]

सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय शक्ति पासवान के रूप में हुई है। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के डिक्शन मोड़ के पास की है। पुलिस के अनुसार शक्ति पासवान अपने गांव की एक महिला के साथ सुबह करीब चार बजे बाइक से दुर्गा पूजा का मेला देखने भागलपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शक्ति पासवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे डायल-112 पुलिस टीम की मदद से […]

बारिश की बाधा के बीच उमंग और आस्था से संपन्न हुआ भागलपुर दुर्गा पूजा विसर्जन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में दुर्गा पूजा का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हो रहा है। हालांकि लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने विसर्जन प्रक्रिया को कठिन बना दिया है, लेकिन भक्तों के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई। शहर की कई पूजा समितियों की प्रतिमाएं आज विसर्जन के लिए निकाली गईं। तेज बारिश के बावजूद भक्तजन डीजे की धुन पर झूमते-गाते हुए मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाने के दौरान श्रद्धालु छाता और बरसाती के सहारे जुलूस में शामिल हो रहे हैं। जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा होने से यात्रा में कठिनाई आई, मगर श्रद्धालुओं के जोश ने मौसम को मात दे दी। पूजा समितियों के आयोजकों ने […]

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भागलपुर जिले के 01.02 लाख महिलाएँ हुईं लाभांवित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मयम से बिहार के 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2,500 करोड़ रुपये की राशी का अंतरण हेतु शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तर पर भागलपुर के टाउन हॉल में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें भागलपुर जिले के 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं इस लाइव प्रसारण से जुड़ी रहीं। इस योजना के दूसरे चरण में 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया जा रहा है। इनमें से भागलपुर जिले की 01 लाख 2 हजार […]