



लूटी गई बाइक बरामद
नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 05 सितंबर 2025 को वादी अंकुश यादव उर्फ राजा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि लत्तीपुर से वापस बिहपुर स्थित घर आने के क्रम में 7-8 अपराधकर्मियों के द्वारा इनके साथ मारपीट कर इनका मोटरसाईकिल, माबाईल समेत अन्य सामान छीन लिया गया है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 220/25 दर्ज कर बिहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के अंदर कांड में छीनी गई बाइक को बरामद कर लिया गया तथा .

कांड में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में 01 अक्टूबर को अभियुक्त बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी कुख्यात नटवर यादव पिता पटवारी यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार नटवर यादव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उस पर बिहपुर थाना, खरीक एवं नवगछिया एससी/ एसटी थाना में कुल पांच संगीन मामले दर्ज हैं।
















