



नवगछिया । 10 जून 2025 को बिहपुर थानांतर्गत ग्राम लत्तीपुर में प्रतिबंधित दवा (कोरेक्स) खरीद-बिक्री के विवाद के दौरान एक अपराधकर्मी द्वारा गोलीबारी की गई थी। जिसमें उसी के साथ आए सह अपराधी सोनू कुमार को गोली लगते हुए ग्रामीण दिवाकर यादव को लगने से जख्मी हो गए थे। इस संबंध में जख्मी दिवाकर यादव की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या- 150/25 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर जख्मी अभियुक्त सोनू कुमार को.

गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं कांड में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में 1 अक्टूबर को फरार अपराधकर्मी लत्तीपुर निवासी गौरव यादव पिता पुतूल यादव उर्फ संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार गौरव यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर बिहपुर थाना में पूर्व से संगीन मामले दर्ज है।

















