Category Archives: भागलपुर

Noimg

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट का नवगछिया में 12 अक्टूबर के सम्मेलन को लेकर बैठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट अनुमंडल नवगछिया ने 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर रविवार को मदर टेरेसा आवासीय विद्यालय, नवगछिया में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने की। बैठक में गोप गुट के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कमिटी सदस्य, जिला प्रतिनिधि और राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में सांगठनिक परिचर्चा, प्राथमिक शिक्षक समस्याओं और सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। उक्त अनुमंडल सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह होंगे। बैठक में अनुमंडल सचिव […]

केला व्यवसायी से दिनदहाड़े 18 लाख रूपए की लूट ||GS NEWS

DESK20250

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम सक्रिय नवगछिया पुलिस जिला में रविवार को दिन के करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने केला व्यवसायी से 18 लाख रूपए की छिनतई कर दी। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया में घटित हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलने पर परबत्ता थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार अपने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित व्यवसायी मो. इश्तेखार पिता मरहूम शेख, जो यमुनिया पुवारी टोला के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में 18 लाख रूपए से भरा बैग लेकर एक केला किसान को भुगतान देने जा रहे थे। इश्तेखार ने बताया कि जैसे […]

Noimg

भागलपुर में आरएसएस की शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भागलपुर में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आचार्य रामधारी सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और वर्ष 2025 में इसने शताब्दी वर्ष पूरी कर ली है। इस अवसर पर निकाले गए भव्य संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। संचलन आनंद राम विद्यालय से प्रारंभ होकर बुढ़ानाथ चौक, चुनिहारी टोला मार्ग होते हुए भामाशाह चौक तक पहुंचा और पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान मार्ग में महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे शहर में देशभक्ति और […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने चार लुटेरों को हथियार के साथ दबोचा, कई घटनाओं का किया खुलासा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले की सुल्तानगंज पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुंदन कुमार (घाट रोड, सुल्तानगंज), नितीश कुमार (गोपाल रोड, विषहरी), प्रशांत कुमार (गोपाल रोड, विषहरी) और आर्यन कुमार (शिवनंदनपुर) शामिल हैं। इनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने 25 सितंबर को कांवरियों के साथ लूटपाट की थी। इसके अलावा असरगंज के नारदपुल के पास एक टोटो चालक और एक […]

Noimg

भागलपुर में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत जीवन जागृति सोसायटी का विशेष अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर जीवन जागृति सोसायटी ने विशेष अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना और भागलपुर को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में ठोस पहल करना रहा। अभियान के दौरान सोसायटी के सदस्यों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। पोस्टर पर लिखा था – “हर दुकान में हो कूड़ादान, यही है अच्छे दुकानदार की पहचान।” यह संदेश न केवल दुकानदारों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ। संस्था का कहना है कि यदि हर नागरिक अपने घर, दुकान और आसपास […]

Noimg

भागलपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण की सात पदों पर बहाली, चयन प्रक्रिया की तिथि तय ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा निकाली गई सात पदों की बहाली को लेकर अब चयन प्रक्रिया तय कर दी गई है। गौरतलब है कि 21 नवंबर 2024 को इन पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसी क्रम में 26 सितंबर 2025 को चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार 15 अक्टूबर को प्यून पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी होगा। इस संबंध में डालसा की सचिव रंजीता कुमारी ने जानकारी दी कि सभी अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन पत्र में संलग्न मूल दस्तावेजों के साथ […]

Noimg

भागलपुर के बदलूचक गांव में सनसनीखेज वारदात, पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद पति ने खुद पर किया जानलेवा वार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस वारदात में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मजहर ने पहले पत्नी के पेट में गोली मारी। गोली आर-पार होकर पास में सो रही बेटी शकीला के सीने में जा फंसी। पत्नी अफरोज को गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम […]

Noimg

भागलपुर में दुर्गा पूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, श्रद्धालुओं के लिए लागू हुआ विशेष रूट ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। दुर्गा पूजा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सोमवार से लागू होकर विसर्जन तक प्रभावी रहेगी। यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि माणिक सरकार चौक से दुर्गाबाड़ी तक का रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा। इस मार्ग पर केवल श्रद्धालु पैदल होकर ही माता दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रमुख पूजा पंडालों से कुछ दूरी पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक रूट का उल्लंघन करने वाले वाहन […]

Noimg

प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में छात्राओं ने प्रस्तुत किया नवदुर्गा रूपी सांस्कृतिक कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को छात्राओं द्वारा नवदुर्गा के रूप में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मोनिका कुमारी और शिक्षक रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाते हुए नृत्य और गायन के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है और वे अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक होती हैं। नवदुर्गा के रूप में विद्यालय की छात्राएं उषा […]