5
(2)

पूर्णिया। छात्र जदयू पूर्णिया के जिलाध्यक्ष अंकित झा के नेतृत्व में छात्र जदयू के एक शिष्टमंडल ने पटना स्थित आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लिए गए शिक्षा ऋण में राहत देने की मांग उठाई।

मुलाकात के दौरान अंकित झा ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेने वाले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं वर्तमान में बेरोजगार हैं। रोजगार नहीं मिलने के कारण वे समय पर ऋण की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। कई मामलों में ऋण वसूली एवं कानूनी कार्रवाई शुरू होने से छात्र मानसिक तनाव का भी सामना कर रहे हैं।

उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे छात्रों के हित में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लिए गए शिक्षा ऋण को माफ करने अथवा उसमें राहत प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए। इस पर नीतीश कुमार ने मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

अंकित झा ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लाखों युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है। इस योजना के माध्यम से छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.एड., बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमसीए, इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा ऋण में राहत या माफी का निर्णय लिया जाता है तो इससे लाखों छात्रों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और छात्र बिना आर्थिक चिंता के अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

अंकित झा ने कहा कि छात्र जदयू पूर्णिया छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और उन्हें विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: