5
(2)

पूर्णिया।

मिलिया कनीज़ फ़ातमा विमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग, पूर्णिया में बी.एड. सत्र 2026-28 के नव नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए महाविद्यालय परिसर स्थित सेमिनार कक्ष में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. असद इमाम, प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड. सत्र 2025-27 की द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षुओं द्वारा महाविद्यालय का ‘मिल्लिया तराना’ प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद स्वागत गीत एवं समूह नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. असद इमाम ने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त समाज की आधारशिला है और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।

प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में नवप्रवेशित छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, शिक्षक की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से अनुशासन, समर्पण, नैतिक मूल्यों एवं निरंतर अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने समूह नृत्य, संगीत एवं लघु नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इन प्रस्तुतियों में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक डॉ. भोला प्रसाद महतो एवं डॉ. राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं लगभग 400 प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: