Category Archives: भागलपुर

Noimg

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के राज्य स्तरीय मेडलिस्ट खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी और शिवम कुमार ने बताया कि जेम्स फाइटर के मार्गदर्शन में कई ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल कर नवगछिया का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जेम्स फाइटर न केवल ताइक्वांडो बल्कि नवगछिया के अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षण और परामर्श से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को सही दिशा और अवसर मिल रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों प्रियांशु कुमार, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, […]

Noimg

आज 4 सितंबर को बिहार बंद, नवगछिया में चला जनसंपर्क अभियान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए गठबंधन ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार की संध्या में नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की एक टोली ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पार्षद सह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चम्पा कुमारी ने किया। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि गुरुवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखें। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, कौशल जायसवाल, रंजीत झा, सुबोध कुशवाहा सहित महिला मोर्चा की जूली झा, पूजा झा, लक्ष्मी देवी, सुधा सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी […]

Noimg

जी बी कॉलेज नवगछिया को मिला नियमित प्राचार्य, डॉ सत्येन्द्र कुमार ने संभाला पदभार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज नवगछिया को नया नियमित प्राचार्य मिल गया। डॉ सत्येन्द्र कुमार ने विधिवत योगदान देकर प्रो. शिव शंकर मंडल से अपना पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि पिछले साढ़े आठ वर्षों से कॉलेज का संचालन प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा था। नए प्राचार्य के योगदान के उपरांत कॉलेज परिसर स्थित बीसीए हॉल में उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र एवं शिक्षक के सहयोग से कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। स्वागत समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही मदन अहल्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक, जे पी कॉलेज नारायणपुर […]

Noimg

राष्ट्रीय कैडेट कोर का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बरौनी में प्रारंभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 23 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैडेट कोर का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-10 मंगलवार 2 सितंबर से बरौनी में शुरू हुआ, जो 11 सितंबर तक चलेगा। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से लगभग 450 बालक एवं बालिकाएं भाग ले रही हैं। शिविर के उद्घाटन सत्र में 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन ने कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस शिविर के दौरान कैडेटों को राइफल ड्रिल, छोटे हथियारों से फायरिंग, क्विज, खेलकूद, परेड ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्नल मोहन ने कैडेटों से आग्रह किया कि वे शिविर से मिलने वाले अवसरों का […]

Noimg

स्नान करने के दौरान डूबने से वृद्ध पशुपालक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

मृतक के घर मे मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घटोरा गंगा नदी में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे स्नान करने के दौरान डूबने से एक वृद्ध पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनवर्षा सवर्ण टोला वार्ड संख्या-3 निवासी 70 वर्षीय रामाश्रय चौधरी, पिता स्व. जयशिव चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक रोज की तरह आधा दर्जन भैंसों को लेकर गंगा नदी के सोनवर्षा घटोरा घाट पहुंचे थे। भैंसों को नदी में ले जाने के बाद वे स्वयं भी स्नान करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। चूंकि किसी ने उन्हें डूबते हुए नहीं देखा, इसलिए […]

Noimg

जेवरात व नकदी लेकर तीन बच्चों की मां हुई फरार, रो-रोकर बेहाल हुए मासूम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या-1 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय मंजुला कुमारी, पत्नी बुलो कुमार सिंह अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर कपड़े, जेवरात, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गई। 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसने घरवालों से कहा कि दवा लेने खगरिया जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। चार दिन बीत जाने के बाद भी मंजुला का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर घर में उसकी सात वर्षीय पुत्री माला कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार और दो वर्षीय पुत्र रंगीला कुमार मां के बिना व्याकुल हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक कि मां के अचानक ओझल हो जाने […]

Noimg

परंपरा और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया कर्मा धर्मा पर्व ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर में करमा पर्व बड़े उत्साह और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। यह पर्व प्रकृति के सम्मान, कृषि समृद्धि और भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नए परिधान पहनकर परिसर को सजाया और विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं के प्रति प्रेम स्पष्ट झलकता रहा। विद्यालय के संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि करमा जैसे लोक पर्व बच्चों को अपनी क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। साथ ही, यह पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका शारिका निगार, तथा अन्य शिक्षक-कर्मचारी जैसे फूल कुमारी, […]

Noimg

फसल क्षति मुआवजा सत्यापन में लापरवाही पर कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

कई अधिकारियों का वेतन स्थगित भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में फसल क्षति आकलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के बाढ़ प्रभावित 8 प्रखंडों के किसानों द्वारा मुआवजा हेतु लगभग 49 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 12 हजार आवेदनों का ही सत्यापन किया जा सका है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करें और 3 सितंबर की देर रात तक राजस्व विभाग की साइट से डेटा का सत्यापन पूरा करें। साथ ही, 5 सितंबर तक कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार क्षेत्र भ्रमण कर शेष आवेदनों का […]

Noimg

8 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा ||GS NEWS

DESK20250

1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है दंपत्ति संपर्क अभियान 16 सितंबर को बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति दवा भागलपुर । मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 8 से 20 सितंबर तक जिला भर में मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा। इस आशय की जानकारी परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर और एसीएमओ सह डीआईओ धनंजय कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समन्वय बैठक में दी। समन्वय बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया गया। इस अवसर पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) भरत सिंह, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के जिलास्तरीय पदाधिकारी, जिला के सभी प्रखंड से आए प्रभारी चिकित्सा […]