5
(2)

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव निवासी एक किशोर की शनिवार को कोसी नदी की गगरा धार में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सधुआ गांव निवासी सुभाष कुमार यादव के पुत्र रोहित राज के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार रोहित राज घर से भैंस चराने के लिए निकला था। इसी दौरान वह पश्चिमी रेलवे केबिन की ओर स्थित गगरा धार में नहाने चला गया। बताया गया कि जिस समय रोहित धार में नहा रहा था, वहां आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया।

शाम तक रोहित के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गगरा धार के किनारे रोहित के कपड़े मिले। इसके बाद परिजनों को उसके धार में डूबने की आशंका हुई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से जाल डालकर धार में उसकी तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद रोहित का शव धार से बरामद किया गया।

शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने परिजनों को संभालने का प्रयास किया। घटना की सूचना रंगरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

परिजनों ने अंचलाधिकारी से आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाले मुआवजे की राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: