Category Archives: भागलपुर

डीलर पर राशन की कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं एवं ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपकर जन वितरण प्रणाली के डीलर भगवान दास पर राशन की कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर ने जुलाई और अगस्त माह का राशन उठाव कर लिया, लेकिन उपभोक्ताओं को केवल एक माह का ही राशन दिया। उपभोक्ताओं के पॉश मशीन (संख्या 122400300244) पर अंगूठा लगवाने के बाद भी अगस्त माह का राशन नहीं दिया गया। आरोप है कि डीलर भगवान दास ने अगस्त माह का गेहूं और चावल ऊंचे दामों पर बेच दिया। जब उपभोक्ताओं ने राशन की मांग की तो डीलर ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि […]

Noimg

नवगछिया में पकड़ाया 3 करोड़ का स्मैक ||GS NEWS

DESK20250

02 किलो ब्राउन सुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार कुल- 2098.41 ग्राम ब्राउन सुगर (कीमत करीब 03-3.5 करोड़) रुपये नवगछिया पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से दो संदिग्ध महिला उतरी है, जो महिंद्रा एक्सयूवी 300 चार पहिया वाहन से नवगछिया की ओर जा रही है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए बिहपुर थाना टीम द्वारा बिहपुर पावर सब स्टेशन के सामने वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बिहपुर की ओर आती हुई गाड़ी एक्सयूवी रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एसी 9025 को रूकने का इशारा […]

Noimg

शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बीते दिन जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए अंकित उर्फ धीरज यादव के पैतृक आवास चापर में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। शहीद के पिता लक्ष्मी यादव, माता सविता देवी, पत्नी रूबी कुमारी तथा छोटे-छोटे पुत्र उत्कर्ष और उपांशु को देखकर हर कोई भावुक हो उठा। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव की वीरता को नमन करते हुए पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर शहीद का बलिदान साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जिसने पूरे देश को गमगीन […]

Noimg

नाथनगर के छिट राघोपुर गांव में भीषण आग, कई घर जलकर राख ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ज़िले के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर पंचायत अंतर्गत स्थित छिट राघोपुर गांव में आज एक भयंकर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने का भी समय नहीं मिल पाया। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में तबाही मच गई और कई घर जलकर राख हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिससे कई घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 1100

नवगछिया। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। सोमवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तीन कुख्यात तस्करों को करीब दो किलो ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध असाम ट्रेन से दो महिला तस्कर उतरी हैं और महिंद्रा XUV 300 (BR10AC-9025) से नवगछिया की ओर जा रही हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बिहपुर पावर सब स्टेशन के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन […]

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुजबन्ना गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुजबन्ना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आंचल कुमारी (20) के रूप में हुई है। आंचल की शादी एक साल पहले जयकांत दास उर्फ अनिल दास से हुई थी। शव पर चोट के निशान और नाक से खून निकलने के कारण परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि आंचल की पहले पिटाई की गई, फिर उसकी हत्या कर शव को कमरे में रख दिया गया। मृतका के पिता राजेंद्र दास ने दामाद जयकांत, समधी कोपल दास और समधन यशोदा देवी पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा आंचल […]

Noimg

जन्मभूमि बिहार, कर्मभूमि झारखंड: भागलपुर में झारखंड के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव का बयान ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर: झारखंड सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव ने भागलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान और समाज के प्रति अपने दृष्टिकोण को साझा किया। मंत्री ने कहा कि उनकी जन्मभूमि बिहार है, लेकिन कर्मभूमि झारखंड है। इस बयान से उन्होंने बिहार और झारखंड के बीच के अपने संबंधों को स्पष्ट किया। मंत्री संजय यादव ने आगे कहा कि उन्हें अपनी जाति से ज्यादा प्यार और सम्मान अन्य जातियों के लोगों से मिलता है। इसे उन्होंने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज की ताकत जात-पात में बंटने से नहीं, बल्कि एकजुट रहने से बढ़ती है। संजय यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि समाज में […]