


पूर्णिया। पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका की माता के निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक व्यक्त किया। बड़ी संख्या में भाजपा एवं एनडीए के नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग विधायक के पैतृक आवास बनमनखी पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की।

समाजसेवी स्वर्गीय मंगलचंद खेमका के परिवार में हुई इस दुखद घटना पर बनमनखी एवं पूर्णिया क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने मंगल खेमका चौक स्थित स्मारक स्थल पर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को मनिहारी ले जाया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।
















