5
(1)

पूर्णिया। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति की ओर से झील टोला बाघमारा स्थित स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय 43वें फुटबॉल चैंपियनशिप एवं खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के तहत रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सरजोम बागान एफसी, फलका कटिहार ने युवा शास्त्री फुटबॉल क्लब, भीमनगर सुपौल को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के चौथे मिनट में सरजोम बागान एफसी के अजित मुर्मू ने जर्सी नंबर 12 के साथ गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद इंटरवल के बाद युवा शास्त्री फुटबॉल क्लब के हर्षित कुमार ने जर्सी नंबर 16 से पांचवें मिनट में गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

मैच के 24वें मिनट में सरजोम बागान एफसी के शिवलाल मरांडी ने जर्सी नंबर 10 से शानदार गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। अंततः सरजोम बागान एफसी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शानदार प्रदर्शन के लिए सरजोम बागान एफसी के शिवलाल मरांडी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें एसबीआई, जेपी नगर, पूर्णिया के विजय उरांव ने मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

सरजोम बागान एफसी के कप्तान बिरजू सोरेन और गोलकीपर अशोक हसदा रहे, जबकि युवा शास्त्री फुटबॉल क्लब के कप्तान मुन्ना कुमार और गोलकीपर रौनक कुमार झा रहे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

मैच में निर्णायक की भूमिका मुख्य निर्णायक राजेश मुर्मू के साथ हर्षित आनंद, राहुल तिर्की, रजनीश कुमार पांडेय, उपेंद्र बेसरा एवं अरुण मरांडी ने निभाई। मैच की कमेंट्री शुभम आनंद, विजय मरांडी, पप्पू हसदा और बीरेंद्र मुर्मू ने की।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का अगला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 10 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे गरगरी आदिवासी क्लब, हरिश्चंद्रपुर, बंगाल और लिटिल स्टार क्लब, झवारी, बनमनखी, पूर्णिया के बीच खेला जाएगा।

मौके पर आदिवासी विकास परिषद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र टुड्डू, पूर्णिया आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विजय उरांव, रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद उरांव, मोहनी पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर उरांव, गुणेश्वर उरांव, आनंद भारती, कांग्रेस नेता करण यादव, पंचम उरांव, हरिलाल उरांव, सचिव रावण उरांव सहित स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजक मायाराम उरांव, सह-संयोजक हरी कुजूर, अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार उरांव, उपाध्यक्ष विक्रम तिर्की एवं रविशंकर हेम्ब्रम, महासचिव नवीन लकड़ा, सचिव रावण उरांव, संयुक्त सचिव अजय उरांव, उपेंद्र बेसरा एवं बरूण कुमार, संगठन सचिव मनीष कुमार मिंज एवं शुभम आनंद, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार कुजूर, उपकोषाध्यक्ष राजेश मिंज, प्रवक्ता सुमित लकड़ा तथा मीडिया प्रभारी नाथु उरांव एवं प्रीतम लकड़ा की भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: