Category Archives: भागलपुर

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में देर रात ठेला चालक मोहम्मद असलम की गला रेत कर की गई हत्या, पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है ||GS NEWE

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में देर रात ठेला चालक मोहम्मद असलम की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि रात में सभी सोए हुए थे। मृतक असलम भी बरामदे में सोया हुआ था। इसी बीच उसकी तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। देर रात ही जब परिजन बाहर निकले तो असलम को मृत पाया। वहीं परिजनों का कहना है कि इन लोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। DESK 04

बिहार में महागठबंधन के द्वारा निकाला गया प्रतिरोध मार्च ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी प्रतिरोध मार्च में राजद कांग्रेस और भाकपा माले सहित महागठबंधन दल के कई कार्यकर्ता थे शामिल भागलपुर, बिहार में महागठबंधन के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जिसको लेकर भागलपुर शहर में भी स्टेशन चौक से राजद, कांग्रेस और भाकपा माले सहित अन्य महागठबंधन के दलों के द्वारा मार्च निकाला गया। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय मैं जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि केंद्र की सरकार महंगाई, बाढ़, सूखा, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर पूरी तरह से विफल हो गई है। जिसको लेकर महागठबंधन के सभी दल लगातार सरकार के विरोध में आंदोलन करते रहेंगे। वहीं राजद के अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं […]

किसान पर जानलेवा हमले में आरोपित इनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

खरीक प्रतिनिधि किसान पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में आरोपित और इनामी अपराधी उस्मानपुर निवासी राहुल यादव और बिट्टू यादव को हरि थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने लाल मठिया थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मालूम हो कि इनामी अपराधी राहुल यादव और बिट्टू यादव ने उस्मानपुर के महेंद्र यादव और उसके गुर्गों के साथ मिलकर बीते साल उस्मानपुर के किसान जयप्रकाश यादव की घर पर चढ़कर गोली मार दी थी गोली जयप्रकाश यादव के जांघ में लगी थी अविलंब मायागंज भेजे जाने पर जान बची थी. उक्त मामले में आरोपित गंगा दियारा का शातिर महेंद्र यादव को खरीद पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार करके […]

साइबर ठगी के नामजद आरोपी गिरफ्तार ,जेल ||,GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर में  एक साइबर ठगी के मामला के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी सुमन कुमार  उर्फ गोलू (21वर्ष ) साकिन बिहपुर है।जिसको पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. इस ठगी के बाबत  रेलवे कर्मी मोहम्मद रोउफ़ ने बिहपुर थाने में केस दर्जा कराया था. जिसमें सुमन कुमार  उर्फ गोलू को नामजद आरोपी बनाया है.गोलू ने मोबाइल से फर्जी तरीके से 49 हजार रुपया निकाला खाते से निकला लिया।कर्मी जब बैंक गया तो उसे पता चला उसका खाते में पैसा नही है.पैसा मोबाइल द्वारा ट्रांसफर हुआ है.गिरफ्तार पप्पू ने इससे  पहले भी कई लोगों का खाता साफ किया है. DESK 04

गंगा में कटाव के चलते दौ सौ घर पलायन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के चौहद्दी गाँव में गंगा के कटाव के कारण वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल,धनुकी मंडल ,ब्रह्मदेव मंडल ,शंभू मंडल ,संजय मंडल सहित सैकड़ों घर गंगा के कारण पलायन हो गया  .वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि हमलोग अपना अपना घर उठाकर वहां से उत्तर दिशा में उँचे जगह पर पूरे परिवार व पशु लेकर आशियाना बना रहे है.वहीं ग्रामीण धनुकी मंडल ने कहा कि लगभग तीन सौ बीधा  हमलोग का उपजाऊ जमीन भी गंगा में समा गया.वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि सीओ अजय सरकार को लिखित आवेदन दे दिया गया है.सीओ अजय सरकार से सम्पर्क नहीं हो पाया. DESK 04

कुलपति नियुक्त को लेकर काली पट्टी बाँधकर विरोध ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नारायणपुर के द्वारा  जेपी कॉलेज नारायणपुर में कॉलेज सह मंत्री आकाश कुमार के नेतृत्व में काला पट्टी बाँध कर काला दीन मनाया. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार यादव ने कहा कि बिहार के राज्यपाल जब से फाल्गुन चौहान जबसे बने हैं तब से बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया हैं. अभाविप राज्यपाल से निवेदन करता है कि तिलका मांझी भागलपुर विश्व विधालय में जितना ज्लद हो कुलपति नियुक्त करें. अभाविप सोशल मीडिया प्रमुख कुंदन राज पोद्दार ने बताया कि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में सत्र नियमित और शिक्षकों की बहाली की मांग की जा रही है, परंतु अभी तक इस पर शिक्षा विभाग का […]