


नवगछिया । क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से शिक्षा सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से शिक्षा सेवकों के मानदेय में वृद्धि सहित अन्य अपेक्षित मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया।

इस दौरान भागलपुर शिक्षा सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर रजक, महासचिव प्रकाश रजक, नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष शंभू कुमार रजक एवं सचिव कुनकुन रजक सहित विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षा सेवक मौजूद रहे।
मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए बिहार सरकार से आवश्यक अनुमोदन कराने का आश्वासन दिया।















