5
(2)

नवगछिया । इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या सात के पास रविवार शाम गंगा का जलस्तर 31.76 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 31.60 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थानीय स्तर पर पिछले 24 घंटे में जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की वृद्धि बताई गई है।

लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण निचले और गंगा के तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा है। ब्रह्मोत्तर बांध के पास भी गंगा का पानी पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों की नजर अब जलस्तर में होने वाली आगे की वृद्धि पर टिकी है।

इधर, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों का कहना है कि इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। तटबंध पर विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल तटबंध पर किसी तरह के खतरे की बात विभाग ने नहीं कही है।

वहीं, तिनटंगा करारी जहाज घाट पर पीडब्ल्यूडी सड़क के निकट तक गंगा का पानी पहुंच गया है। इससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को सुरक्षा की दृष्टि से की गई बैरिकेडिंग के पास भी गंगा का तेज बहाव देखा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: