Category Archives: भागलपुर

Noimg

उद्यमिता का फूंका गया मंत्र, हुनरमंद हाथों का हुआ सम्मान, श्याम कौशल फाउंडेशन द्वारा हुआ भव्य आयोजन – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : “श्याम कौशल फाउंडेशन, नवगछिया और काशी फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में  दिनांक १६ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सह वार्षिक आयोजन श्याम काम्प्लेक्स नवगछिया में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया निवासी चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी सह उद्यमिता CEO स्टार्टअप बिहार के श्रीमान कुमोद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय रुंगटा जी का सानिध्य एवम् मार्गदर्शन मिला तथा संस्थान के नवनिर्मित प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन किया गया। संस्थान के प्रेरणा स्त्रोत जे पी सेनानी अधिवक्ता श्री कौशल बाबू की याद में शुरू हुए कौशल सिलाई केंद्र ने संकल्पित होकर बीते साल लगभग २०० महिलाओं को निःशुल्क सिलाई सिखाने का प्रयास किया है तथा कुल […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों के सहारे बनी जीवन जागृति सोसाइटी, सबौर में 500 परिवारों को मिली राहत सामग्री||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में गंगा नदी की बाढ़ से सैकड़ों गांवों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। खासकर निचले इलाके और गंगा के किनारे बसे गांव अब भी कमर तक पानी में डूबे हुए हैं, जिससे आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस कठिन समय में जीवन जागृति सोसाइटी जरूरतमंदों के सहारे बनी हुई है और लगातार राहत कार्य चला रही है। सोसाइटी की टीम ने सबौर प्रखंड के राजांदीपुर गांव में विशेष राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया। राहत सामग्री में चावल, दाल, चूड़ा, गुड़, नमक, मसाले और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ शामिल थे, जिससे प्रभावित परिवार कुछ दिनों तक अपना जीवन […]

Noimg

नवगछिया में इंडिया गठबंधन का संवाददाता सम्मेलन आयोजित, वोटर अधिकार यात्रा की रूपरेखा तय ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया – इंडिया गठबंधन के बैनर तले नवगछिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आगामी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। यह यात्रा 17 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक पूरे बिहार में “वोट चोर गद्दी छोड़” और “बदलो सरकार, बदलो बिहार” जैसे नारों के साथ निकाली जाएगी। इस यात्रा में विपक्षी दलों के कई शीर्ष नेता भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी. राजा, सीपीएम के महासचिव एम. ए. बेबी, और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी। यात्रा का नवगछिया आगमन 22 अगस्त कोयह यात्रा 22 अगस्त को भागलपुर जिले […]

Noimg

नम आंखों और देशभक्ति के नारों के बीच दी गई शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव को अंतिम विदाई ||GS NEWS

DESK20250

पत्नी ने तोड़ा मंगलसूत्र, मासूम बेटों ने दी मुखाग्नि, पूरे गांव में छाया मातम नवगछिया – जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात बिहार रेजीमेंट के वीर जवान अंकित यादव उर्फ धीरज यादव की शहादत की खबर 13 अगस्त को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता दिवस के दिन उनका पार्थिव शरीर जब नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर पहुंचा, तो हजारों की संख्या में उमड़ी युवाओं की टोली ने ‘शहीद अमर रहें’ के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए काफिले का स्वागत किया। शहीद का पार्थिव शरीर नवगछिया होते हुए पैतृक गांव लाया गया। रास्ते भर चौक-चौराहों पर लोग तिरंगा लेकर खड़े थे और हर तरफ देशभक्ति के नारे […]

बाढ़ के पानी में घुसकर पानी में लहराया तिरंगा, आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा में दिखा नजारा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय, तिनटंगा दियारा, रंगरा चौक ने एक बार फिर राष्ट्रभक्ति की अनोखी मिसाल पेश की। प्रतिवर्ष गंगा और कोसी की बाढ़ के कारण विद्यालय परिसर जलमग्न रहता है, फिर भी यहां तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया जाता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नितेश कुमार ने बताया कि बाढ़ अब इस विद्यालय की नियति बन गई है, लेकिन जलभराव के बावजूद हर साल तिरंगा उसी उत्साह और सम्मान के साथ फहराया जाता है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना यहाँ के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों में इतनी गहराई तक समाई है कि कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी उन्हें राष्ट्रीय पर्व मनाने से नहीं रोक पातीं। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर व संस्कृताचार्य डॉ. […]

नवगछिया के गोसाईं गाँव में जयकारों के बीच नंदलाला का हुआ जन्मोत्सव, पारंपरिक तरीके से हुआ पूजा अर्चना GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान […]

जन्माष्टमी पर भक्तिमय माहौल, भागलपुर में निकली साईं पालकी यात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के घंटाघर स्थित महावीर मंदिर से साईं पालकी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह दिव्य पालकी यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः महावीर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह की भावना व्याप्त रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रसाद वितरण और पेयजल की व्यवस्था की गई थी, जिससे कोई भी श्रद्धालु असुविधा का अनुभव न करे। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए शहरवासी विशेष रूप […]

Noimg

भागलपुर: शादी के दो महीने बाद युवती ने दे दी जान||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोदी टोला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। सरकारी शिक्षक रूपेश कुमार की पत्नी, 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिया की शादी केवल दो महीने पहले रूपेश से हुई थी। परिजनों के अनुसार, रिया को अपने पति के किसी अन्य संबंध के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रूपेश अपने माता-पिता से अलग एक घर में रह रहा था। घटना की जानकारी सबसे पहले रिया के ससुर, नारायण मोदी को मिली। जब वह कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बहू को लटकता पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय […]

Noimg

गोपाल मंडल के विवादित बयान से गरमाई जदयू की सियासत, सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने की संयुक्त प्रेस वार्ता||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की आंतरिक राजनीति इन दिनों जबरदस्त उबाल पर है। ताजा विवाद उस समय गहरा गया जब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा और भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कुमारी अपर्णा, अजय मंडल की “रखैल” हैं। इस बेहद आपत्तिजनक बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोंघा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, जवाबी वार्ता में गोपाल मंडल ने भी अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद जाने से रोका जाना चाहिए। इस आरोप ने विवाद […]

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सनवेली पब्लिक स्कूल, नवगछिया में भव्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के थिरके नन्हें पांव – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगछिया के सनवेली पब्लिक स्कूल, जीरो माइल , नवगछिया में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर देशभक्ति के रंग में रंगी कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका भारती कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन से की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आज़ादी के संघर्ष की महत्ता को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष कुमार, उप-प्राचार्य कुंदन कुमार और सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के बाद, विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नृत्य और नाटकों […]