Category Archives: भागलपुर

नगर विधायक अजीत शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को दी सलामी, शहीदों के बलिदान को किया याद ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई। अजीत शर्मा ने आगे कहा कि आज हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे। उन्होंने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमें भी एकजुट होकर देश के मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा करनी चाहिए। DESK […]

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, शहीद अंकित कुमार को दी श्रद्धांजलि ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, पूर्वी प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति से समारोह का माहौल उत्साह और देशभक्ति से भर गया। झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने भारत सरकार और बिहार सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने देश के विकास में सभी नागरिकों से सक्रिय […]

Noimg

Naugachia के सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से सजाया गया था। सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू एवं सभी शिक्षकगणों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और मार्च-पास्ट के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि […]

Noimg

नवगछिया में अभाविप ने निकाली लंबी तिरंगा यात्रा, वीर शहीद को दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया नगर इकाई के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 5.3 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर वीर शहीदों को नमन किया। अभाविप के दक्षिण बिहार प्रांत सह मंत्री कुणाल पांडे ने बताया कि यह यात्रा साहू परबत्ता मैदान से शुरू होकर साहू परबत्ता बाज़ार और आसपास की गलियों से गुजरते हुए गरैया चौक तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः हाई स्कूल मैदान में आकर संपन्न हुई। अभाविप भागलपुर विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सभी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने देश के वीर शहीद सैनिकों के बलिदान को याद […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नवगछिया स्टेशन गोलंबर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक पहुँची। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रध्वज के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक ललन पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, महामंत्री मुकेश राणा, आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अभिनंदन यादव, श्री किशोर झा, राजेश पासवान, वैदिक ललित शास्त्री, नंदलाल तिवारी, उपेंद्र यादव, अनीश यादव, युवा मोर्चा कटिहार प्रभारी नन्हे सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, विक्रम […]

Noimg

गंगा की बाढ़ और कटाव से प्रभावित गोपालपुर बिंद टोली में समाजसेवी प्रेमसागर ने पहुंचाया राहत ||GS NEWS

DESK20250

1000 से अधिक परिवारों को मिला सूखा राशन नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर बिंद टोली में गंगा नदी के भीषण बाढ़ और कटाव ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पानी और मिट्टी के कटाव के कारण सैकड़ों परिवार अपने घर और जमीन छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इस कठिन परिस्थिति में समाजसेवी एवं 153 गोपालपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। प्रेमसागर गुरुवार को बाढ़ और कटाव प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए स्वयं पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया, लोगों की परेशानियों को सुना और तुरंत राहत पहुंचाने की पहल की। […]

Noimg

अम्मापाली हॉल्ट ओवरब्रिज से चोरी हुआ लोहा बरामद, कथित नेता मुन्ना सिंह गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती क्षेत्र में अम्मापाली हॉल्ट ओवरब्रिज से चोरी गए लोहे के छह जाल RPF ने बरामद कर लिए हैं। यह लोहा मुन्ना सिंह उर्फ सुजीत कुमार सिंह के घर से सही-सलामत मिला। खुद को कथित नेता बताने वाले मुन्ना सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुन्ना सिंह की आपराधिक पृष्ठभूमि पहले से रही है। वर्ष 2005 में पीरपैंती थाना कांड संख्या 103/2005 में ट्रक चोरी के आरोप में वह जेल जा चुका है। हाल के दिनों में वह भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने का दावा कर रहा था, लेकिन अब खुद चोरी के मामले में पकड़े जाने से उसकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह पूरी कार्रवाई RPF IG–DIG कोलकाता के निर्देश […]

Noimg

भूमि दस्तावेज़ सुधार के लिए भागलपुर में विशेष अभियान की शुरुआत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ों में सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिन लोगों के कागज़ात में नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, केवाला या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि है, या जिनकी जमाबंदी अब भी पूर्वजों के नाम से है, उनकी समस्याओं का निपटारा घर-घर जाकर किया जाएगा। गुरुवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा (प्रचार-रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनका कहना था कि सरकार की इस पहल से आम लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और दस्तावेज़ सुधार कार्य तेज़ी से […]