Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में 8.53 करोड़ के लोन विवाद पर डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल का समन, पोजीशन नोटिस पर आपत्ति ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर से जुड़े एक बड़े वित्तीय मामले में डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) पटना ने अनुभव ट्रेडिंग, भागलपुर और उसके संबंधित पक्षों को समन जारी किया है। यह मामला बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दायर किया गया है, जिसमें लगभग 8 करोड़ 53 लाख रुपये की वसूली की मांग की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसार, अनुभव ट्रेडिंग के प्रोपराइटर दिलीप जायसवाल ने बैंक से लोन लिया था, जिसे तय समय सीमा के भीतर चुकता नहीं किया गया। बैंक का कहना है कि बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में उनके आवास पर पोजीशन नोटिस लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, इस कार्रवाई पर दिलीप जायसवाल ने आपत्ति जताई। उनका कहना […]

Noimg

गोराडीह में अंचलाधिकारी की लापरवाही से भूखे सोए मोहनपुर के बाढ़ पीड़ित, विधायक पवन यादव ने की बर्खास्तगी की मांग ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को अंचलाधिकारी की लापरवाही के कारण भूखे सोना पड़ा। सामुदायिक किचन में राशन उपलब्ध न होने से नाराज ग्रामीणों ने जब कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव को अपनी पीड़ा बताई, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई की बात कही। गुरुवार को विधायक पवन यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित भगवती स्थान पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक किचन में अंचलाधिकारी की लापरवाही से राशन की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण वे पिछले रात भूखे सोने को मजबूर थे। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक पवन यादव ने मीडिया से कहा कि गोराडीह के अंचलाधिकारी […]

Noimg

भागलपुर में जदयू सांसद और विधायक आमने-सामने, गंभीर आरोपों से बढ़ा सियासी तनाव||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। जदयू सांसद अजय मंडल और गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल के बीच महीनों से चल रही तनातनी अब खुली बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर में बदल चुकी है। कुछ दिन पहले विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल और जदयू की प्रदेश महासचिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके जवाब में सांसद अजय मंडल ने घोंघा थाना में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका और विवाद और अधिक उग्र हो गया। आज आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक गोपाल मंडल ने फिर से सांसद अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सांसद अजय मंडल एचआईवी पॉजिटिव […]

Noimg

प्रमंडल स्तरीय बिहार आइडिया फेस्टिवल में नवाचार और उद्यमिता को मिला बढ़ावा ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर । भागलपुर प्रमंडल स्तरीय बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी उपस्थित थे। उनके साथ डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, महाप्रबंधक भागलपुर खुशबू कुमारी, सहायक उद्योग निदेशक प्रणय कश्यप, जीएम डीआईसी बांका शंभू पटेल, डीपीएम जीविका, प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, शहजाद और मनीष पोद्दार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एक स्टार्टअप उद्यमी को 10 लाख रुपये का सीड फंड प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिथियों ने अपने […]

Noimg

बाढ़ राहत शिविर से लौटते समय मुखिया पर हमला, शिविर में मचाया हंगामा||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के मुखिया गौतम पासवान पर बुधवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब वह कंझिया स्थित बाढ़ राहत शिविर से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया के समर्थक बड़ी संख्या में राहत शिविर पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि समर्थकों ने पका हुआ खाना, गैस सिलेंडर, स्टॉक में रखा अनाज और अन्य राहत सामग्री फेंककर बर्बाद कर दी। कंझिया के ग्रामीणों ने इस तोड़फोड़ के लिए मुखिया समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। मुखिया गौतम पासवान ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उनके गले से कीमती सोने की चैन व अंगूठी […]

Noimg

श्री कौशल सिलाई केंद्र में पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन 16 अगस्त को – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। श्री कौशल सिलाई केंद्र, हॉस्पिटल रोड, नवगछिया में आगामी 16 अगस्त, दिन शनिवार को पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 2 बजे से होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएमपी-बीयाइआईएफ, सीआईएमपी बिजनेस इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (CIMP-BIIF) के सीईओ एवं चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना (CIMP) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सिलाई केंद्र से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रमाण पत्र के साथ-साथ पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों ने सभी आत्मीय बंधुओं, माताओं एवं बहनों से कार्यक्रम […]

Noimg

मुख्यमंत्री ने की बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा, भागलपुर में 32,814 लोगों को सुरक्षित निकाला||GSNEWS

DESK 1100

फरक्का बैराज के 108 फाटक खोले गए भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित जिलों, विशेषकर भागलपुर में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागलपुर के समीक्षा भवन से हुई, जिसमें आयुक्त भागलपुर प्रमंडल हिमांशु कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को गंगा किनारे के 10 जिलों में चल रहे बाढ़ राहत कार्य की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 10 जिलों के 54 […]

Noimg

नवगछिया के चापर का लाल “अंकित उर्फ़ धीरज यादव” जम्मू-कश्मीर में शहीद – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान रंगरा प्रखंड के चापर गांव के वीर सपूत अंकित यादव उर्फ धीरज यादव ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनकी शहादत की खबर बुधवार को जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम हो उठी और माहौल गमगीन हो गया। अंकित यादव, पिता लक्ष्मी यादव और माता सविता देवी के इकलौते पुत्र थे। बचपन से ही उनका सपना था कि वे देश की सेवा करें। सेना में भर्ती होकर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया और अब अपने बलिदान से वे अमर हो गए। ग्रामीणों और परिचितों का कहना है कि वे न केवल एक बहादुर सिपाही थे, बल्कि बेहद सरल और […]

Noimg

MUKESH SAHNI PROGRAM : गोपालपुर बन चुका हैं ‘हास्य का विधानसभा’ अब चाहिए ऐसा जो हर सुख-दुख में साथ रहे – प्रेम सागर डब्लू यादव || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नवगछिया आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपने संबोधन में गोपालपुर विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज गोपालपुर “हास्य का विधानसभा” बनकर रह गया है। जहां भी इसका नाम लिया जाता है, लोग हंसने लगते हैं, जबकि यह हंसी की बात नहीं बल्कि चिंता का विषय है। डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता की बात सुने, उनके साथ उठ-बैठ सके और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस समय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत लोग बाढ़ की त्रासदी से घिरे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन […]