Category Archives: भागलपुर

इस्माइलपुर में नवनिर्मित बांध पर कीचड़ से वाहन चालकों और आमलोगों को हो रही है परेशानी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर प्रखंड में बरसात के नवनिर्मित बांध पर कीचड़ से इनदिनों वाहन चालक और आमलोग काफी परेशान हैं. वाहन बांध पर ही बुरी तरह से फंस जा रहा है, जिसे ट्रेक्टर के सहारे गन्तव्य तक पहुंचना पड़ता है तो दूसरी तरफ बांध पर इनदिनों पैदल चलना भी मुश्किल है. समस्या के मद्देनजर इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर बांध को चलने लायक बनवाने की मांग की है. श्री मंडल ने कहा कि बांध निर्माण से पहले यहां पर सड़क थी, अब बांध की लोगों का मुख्य रास्ता है. जिलापार्षद ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है. DESK 04

विस्थापित परचाधारी लोगों ने की सीलिंग की जमीन पर की दखल दिलाने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर पश्चिम भिट्ठा के विस्थापित पर्चा धारियों ने पर्चा की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से की है. ग्रामीण लोगों में जुल्मी डोम, विनोद डोम, लड्डू डोम, ललन कुमार, मिथुन मलिक, सुबोध डोम समेत अन्य लोगों ने कहा कि उनलोगों को सीलिंग में मिली पर्चे की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है. जिसके कारण वे लोग मध्य विद्यालय की जमीन पर और बांध पर रहने को मजबूर हैं और सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. पर्चा धारियों ने जल्द से जल्द जमीन पर दखल दिलाने की मांग अनुमंडल पदाधिकारी से की है. DESK 04

नवगछिया में गंगा व कोसी नदी में लगातार वृद्धि से तटवर्त्ती गांव के लोगों में दहशत में || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया में गंगा व कोसी नदी में लगातार वृद्धि से तटवर्त्ती गांव के लोगों में दहशत में हैं। गंगा एवं कोसी के जलस्तर में वृद्धि को लेकर कटिहार के मुख्य अभियंता, भागलपुर के अधीक्षण अभियंता ने अपने कनीय अभियंताओं के साथ तटबंध का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे गंगा नदी का जलस्तर स्पर संख्या सात पर 30.26 मीटर राघोपुर में 30.54 मीटर है। जबकि न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर और अधिकतम जलस्तर राघोपुर 34.85 एवं इस्माइलपुर -बिंद टोली के स्पर संख्या सात पर 33.50 मीटर है। कोसी नदी मैं मदरौनी में मंगलवार की सुबह छह बजे29.80 मीटर है। नेपाल के तराई क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बैराज से भी अधिक पानी छोड़ने के […]

पुलिस की तत्परता से अपराधियों में बन रहा भय का माहौल, कई कांडों के अभियुक्त कुख्यात अपराधी ब्रजेश यादव को शाहाबाद से पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

तीन थानों के कुख्यात अपराधी को डीएसपी डॉ.गौरव कुमार के नेतृत्व एक टिम गठित कर किया गिरफ्तार भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। पुलिस की तत्परता से कई कांडों के अभियुक्त ब्रजेश कुमार यादव को शाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है, इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और अपराधीखेमा मैं भूचाल सा आ गया है सारे अपराधी डरे व सहमे हुए हैं। सुलतानगंज थाना पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी हैं। तीन थानों के चार हत्याकांड सहित अन्य मामलों के कुख्यात अपराधी ब्रजेश कुमार यादव को डीएसपी डॉ.गौरव कुमार के नेतृत्व मे सुलतानगंज थानाध्यक्ष लाल बहादुर के सहयोग से डीआईयू कि एक टिम गठित करते हुये. हत्याकांड के कुख्यात अपराधी ब्रजेश कुमार यादव को शहाबाद के घर से गिरफ्तार किया हैं।वहीं […]

स्थाई कुलपति की मांग को लेकर राजभवन और सरकार के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की मांग को लेकर एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अराजकता के खिलाफ भागलपुर जिले के विभिन्न कॉलेज कैंपस में हस्तलिखित पोस्टर चिपकाए गए।छात्र हाथों में पोस्टर लेकर राजभवन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सर्वप्रथम मारवाड़ी कॉलेज में इसकी शुरुआत की गई इसके बाद टीएनबी, बीएन कॉलेज सहित नौगछिया के विभिन्न कॉलेजों में भी कॉलेज के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर लगाए गए। टीएनबी कॉलेज में. उपाध्यक्ष दिलीप कुमार,गौतम साहु,पल्लवी भरती,मारवाड़ी कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष सुंदरम सिंह,उपाध्यक्ष सत्यम झा, बीएन कॉलेज में कौशल कुमार,अफसाना खातून सहित अन्य मौजूद रहे।विश्विद्यालय संयोजक आशुतोष तोमर ने बताया कि अब ये स्पष्ट हो चुका है की राजभवन और सरकार के उदासीन रवैए के कारण ही […]

जीवन जागृति सोसायटी भागलपुर अब शहर के बच्चों के मोटापा पर लगाएगा रोक, दिया जाएगा मुफ्त में थेरेपी और आवश्यक दिशा निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।जीवन जागृति सोसाइटी भागलपुर के द्वारा आज एक बैठक में जन सरोकार से जुड़े कई मुद्दों को लेकर कुछ अहम फैसला लिया गया ।बताते चलें कि जीवन जागृति सोसायटी आए दिन जन सरोकार से जुड़ी हुई पहलुओं को उठाती है और जनता को उससे लाभ देती है ,चाहे वह दुर्घटना से बचाव को लेकर पुरस्कृत करना या फिर सड़क नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करना हो।उसी बाबत आज एक और अहम फैसला जीवन जागृति सोसायटीभागलपुर शाखा ने लिया। अब जीवन जागृति सोसाइटी उन बच्चों के लिए काम करेगी जो उम्र से पहले मोटापा के शिकार हो रहे हैं चाहे उसकी परेशानी खानपान रही हो या फिर फिजिकल एक्टिविटी में कमी रही हो, इसके अलावा […]

नाग पंचमी के अवसर पर कई मंदिरों में भक्तों के द्वारा दूध लावा और फल फूल के साथ किया गया पूजा अर्चना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नाग पंचमी के शुभ अवसर पर नाथनगर चंपानगर के मनसा देवी मंदिर एवं आसपास के मंदिरों में भक्तों के द्वारा दूध लावा और फल फूल के साथ भरा गया डलियां चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिरों में लगी हुई थी। बताते चलें कि भगवान शिव को प्रिय सावन का महीना इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। इस पवित्र माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें से एक नाग पंचमी है , इस पर्व का एक अलग ही महत्व है।इस वर्ष नागपंचमी आज कई मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया, काफी नेम निष्ठा से पूजा अर्चना भी की गई। मान्यताओं के अनुसार सावन माह में शिव जी की आराधना करने […]