July 19, 2022
एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास के समीप का, मृतक करता था गार्ड का काम || GS NEWS
DESK 04भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं। ताजा मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास के बिशनपुर जीछो के समीप का है।भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो बाईपास के समीप तड़के सुबह सुबह ट्रक से टकरा कर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसुलगंज के निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विशनपुर जिछो स्थित आर बी प्लाजा में गार्ड का काम करते थे। वह अपने घर से साईकिल से काम करने जा रहे थे तभी बाईपास चौराहा से आगे ट्रक से टक्कर लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आनन फानन […]