


नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी मिथुन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को अनुज कुमार ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान चोरी की घटना में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने मिथुन कुमार सिंह को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
















