


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव से शुक्रवार शाम करीब 7:55 बजे लापता हुई बच्ची सोनाक्षी कुमारी को डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिजन परेशान हो गए और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम सक्रिय हुई और तत्काल बच्ची की तलाश शुरू कर दी। टीम ने तत्परता और सूझबूझ के साथ विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बच्ची के मिलने के बाद डायल-112 प्रभारी राहुल राज ने उसकी मां, चाचा धीरज कुमार एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में डायल-112 के चालक अरुण चौधरी भी शामिल रहे।

बच्ची के सकुशल बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।
बच्ची के चाचा धीरज कुमार ने पुलिस अधीक्षक एवं डायल-112 की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर पुलिस सहायता मिलने और टीम की तत्परता से बच्ची सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी।
घटना ने एक बार फिर आपात स्थिति में डायल-112 की त्वरित पुलिस सहायता की उपयोगिता को सामने रखा।
















