Category Archives: भागलपुर

गनीचक के क्रीसेंट इंग्लिश स्कूल मैदान में तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमीयर लीग का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

समाजसेवी कुणाल सिंह के अलावे कई विशिष्ट अतिथियों ने मैच के उद्घाटन सत्र में लिया हिस्सा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर गणिचक वार्ड नंबर 39 के क्रिसेंट इंग्लिश स्कूल के मैदान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । इस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में तीन रात्रि तक यह मैच खेला जाएगा ।इस टूर्नामेंट में 6 टीमें शिरकत करेंगी ।आज तीन दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी कुणाल सिंह के द्वारा किया गया। साथ ही भागलपुर के यू – ट्यूबर आदर्श आनंद ने भी अपने मिमिक्री से लोगों का खूब मनोरंजन किया साथ ही गणीचक के अलावा भागलपुर शहर के कई गणमान्य लोग भी इस उद्घाटन सत्र में मौजूद थे , साथ ही भागलपुर विधानसभा […]

अजगैबीनाथ धाम मे पहली सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक ||GS NEWS

DESK 040

कोरोना काल के दो साल बाद शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, अजगैबीनाथ धाम से जल भरकर बैद्यनाथ धाम के लिए लाखों कांवरिया हुए रवाना भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में पहली सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने कि शिवलिंग मे पुजा अर्चना।बोल बम ,बाबा भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गंगा घाट सहित अजगैबीनाथ धाम हुये गुंजयमान।बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के लाखों शिव भक्तों एंव कांवरियों ने शिव कि पुजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ देवघर बैजनाथ धाम के लिये हुये रवाना।इस दौरान बाहर से आनेवाले कांवरियों ने बताया कि कोरोना महामारी मे दो साल अजगैबीनाथ धाम में पुजा अर्चना नहीं कर पाये थे।इस बार श्रावणी मेला लगा हैं ।सावन का पहली […]

सावन की पहली सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर सभी शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

आज रवि योग में श्रद्धालु भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, सुबह 4:00 बजे से ही शिवालयों के पट खुल गए थे भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।सावन की पहली सोमवारी और आज नागपंचमी के अवसर पर भागलपुर व भागलपुर के आसपास शहर के बाबा वृद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर बुढ़ानाथ , शिव शक्ति मंदिर भूतनाथ मंदिर, पिपली धाम मंदिर, गोनूधाम , जागेश्वर नाथ मंदिर ,बाबा कुपेश्वर नाथ मंदिर, मनासकामना नाथ मंदिर , जेठौर नाथ मंदिर, बेहपुर नारायणपुर स्थित मड़वा के शिवालयों के अलावे सभी शिवालयों में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। बाबा को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आज शिव भक्तों ने रवि योग में भोलेनाथ को जल अर्पित करते दिखे। खासकर सावन […]

आज साहब नहीं मिल सकते संडे है ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी एक मां ने पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर मिन्नतें की परंतु पुलिस वाले पर कोई असर नहीं दिखा एक मां की 19 वर्षीय बेटी लापता हो गई है, मामला मसुदनपुर थाने में दर्ज कराया गया, इस पर कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते परिजन एसएसपी के आवास पहुंचे, परंतु वहां से डांट डपट कर उन्हें भगा दिया गया भागलपुर। फरियादी फरियाद लेकर थानेदार के पास या फिर वरीय पदाधिकारी के पास इस आशा से पहुंचते हैं कि मेरी फरियाद वह सुनेंगे और इंसाफ दिलाएंगे मेरी मदद करेंगे लेकिन कई दफे ऐसा देखा गया है उसे इंसाफ तो नहीं मिलता बदले में उसे आगे की तारीख मिलती है या फिर डांट डपट कर भगा दिया जाता है। ऐसा ही मामला […]

घर में घुसकर लूटपाट कर पीट कर किया जख्मी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर के सतियारा निवासी शिवानी देवी को घर व दुकान में घुसकर लूटपाट करने एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर शिवानी ने थाने में आवेदन देकर  वाल्मीकि राम, मिथुन राम, पंकज राम, धारो राय, सिंटू कुमार, शंभू राम, चंदन राम, नीशू राम, संजू देवी को नामजद किया है. अपने आवेदन में बताया की उपरोक्त नामजद मेरे घर व दुकान में घुसकर मेरे साथ मारपीट किया एवं मेरे पति बचाने आया तो उसको पीट कर जख्मी कर दिया. वही घर में रखे सतरह हजार पांच सौ रुपया लेकर फरार हो गया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक पड़ताल किया जा रहा हैं. DESK 04

 जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्रामीण ने की बैठक  ||GS NEWS

DESK 040

 नारायणपुर :-प्रखंड के कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी को लेकर मुखिया संजीव कुमार यादव उर्फ गुड्ड यादव व प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव के नेतृत्व में ग्रामीण ने बैठक किया . जिसमें सर्वसम्मति मेला समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त बीईईओ रणविजय यादव ने बताया कि 12 अगस्त से भागवत कथा का आयोजन होगा.जहां कथावाचिका गुजरात की बर्षा नागर होगी.मूर्ति स्थापित होने पर 19 अगस्त से मेला प्रारंभ हो जाएगा.20 और 21 अगस्त को अखाङा होगा जिसमें राज्यस्तरीय पहलवान हिस्सा लेगें.22 अगस्त को मटकाफोङ प्रतियोगिता के बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम होगा.मौके पर सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव,सरपंच देवेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य त्रिवेणी मलाकार,उपसरपंच बीडीओ पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

भाजपा के संस्थापक सदस्य अरविन्द दास का निधन, भाजपाइयों में शोक की लहर ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर निवासी भाजपा के संस्थापक सदस्य अरविन्द दास का निधन रविवार को दोपहर में हो गई. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे. मिली जानकारी के अनुसार दोहरी सदस्यता के सवाल पर जनता पार्टी अलग होकर मुंबई में भाजपा की स्थापना के समय स्व दास मौजूद थे. भाजपा संगठन में बाका, नवगछिया व भागलपुर जिले में विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी को खडा करने का कार्य किया. कटिहार जिले के कोढा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष1990 में चुनाव भी लडा था. उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल यादव, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महामंत्री आलोक सिंह उनके आवास पर पहुँचे और उनके पार्थिव […]